अंतरराष्ट्रीय तथागत सम्मान से सम्मानित हुईं एडीजे प्रतिभा
अंतरराष्ट्रीय तथागत सम्मान से सम्मानित हुईं एडीजे प्रतिभाअंतरराष्ट्रीय तथागत सम्मान से सम्मानित हुईं एडीजे प्रतिभाअंतरराष्ट्रीय तथागत सम्मान से सम्मानित हुईं एडीजे प्रतिभाअंतरराष्ट्रीय तथागत सम्मान...

अंतरराष्ट्रीय तथागत सम्मान से सम्मानित हुईं एडीजे प्रतिभा
फोटो :
जज प्रतिभा : अंतरराष्ट्रीय तथागत सम्मान मेडल के साथ एडीजे प्रतिभा।
बिहारशरीफ, विधि संवाददाता।
बिहारशरीफ सिविल कोर्ट की एडीजे प्रतिभा को उत्तर प्रदेश के लुंबिनी में अंतरराष्ट्रीय तथागत सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में भारत के अलावा मॉरीशस, अमेरिका, कनाडा, श्रीलंका, म्यांमार समेत लगभग एक दर्जन देशों के कवि व रचनाकार शामिल हुए थे।
जज प्रतिभा न्यायिक कार्यों के अलावा कविता व पेंटिंग में भी रुचि रखतती हैं। उन्हें इसके लिए कई राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। इनकी रचना के लिए वर्ष 2017 में लक्ष्मी कांत मिश्र राष्ट्रीय सम्मान, 2018 में राम प्रसाद बिस्मिल सम्मान, वर्ष 2019 में स्वयं सिद्धा सेवंथ सम्मान, निराला सम्मान, वर्ष 2020 में तिलकामांझी अंतरराष्ट्रीय सम्मान, 2021 में महिला सशक्तिकरण सम्मान से सम्मानित किए जा चुका है।
उन्होंने अपनी रचनाओं में प्रकृति पर आधारित जंगल और आदिवासी समाज को बचाने एवं आगे बढ़ाने पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों को प्रकृति पुत्र बनना चाहिए। प्रकृति का दोहन करने से कई तरह की प्राकृतिक आपदाएं आती हैं। उनकी रचनाओं में जंगलों में पगडंडी या पेड़ पर मछली आदि प्रमुख है। इसके लिए नालंदा जिला अधिवक्ता संघ के सचिव कमलेश कुमार, कुणाल कुमार, महेश सिंह यादव, रामविलास यादव, मोहम्मद मुजफ्फर जमाल, रवि प्रकाश, शंभू कुमार, प्रमोद कुमार व अन्य ने बधाई दी है।
