Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsAcid Attack Incident at Bihar Hospital Police Investigation Underway
एसिड अटैक के मामले में एफआईआर

एसिड अटैक के मामले में एफआईआर

संक्षेप: बिहारशरीफ में सदर अस्पताल में एक वार्ड गर्ल पर एसिड अटैक का मामला सामने आया। पीड़िता ने एफआईआर दर्ज कराई, लेकिन आवेदन में किसी पर एसिड अटैक का जिक्र नहीं है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसे बाथरूम क्लीनर बताया। घटना की सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है।

Sun, 9 Nov 2025 09:22 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

आवेदन में एसिड अटैक का नहीं किया गया है जिक्र बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में शनिवार की देर शाम वार्ड गर्ल पर एसिड अटैक का मामला सामने आया था। इस मामले में पीड़िता ने एफआईआर करायी है। पुलिस की माने तो आवेदन में किसी पर एसिड अटैक करने का आरोप नहीं लगाया है न इसका उल्लेख किया है। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस फेंके गये तरल पदार्थ को बाथरूम क्लीनर बता रही है। पुलिस ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि रात को नौ बजे के बाद बिहार थानाध्यक्ष को घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचकर उन्होंने जांच की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मौके से टूटी हुई प्लास्टिक की बोतल व फैला हुआ एसिड मिला। आवेदन के अनुसार पीड़िता रजिस्टर में इंटी करने के बाद ड्यूटी के पुराने अस्पताल की बिल्डिंग से होकर मॉडल अस्पताल जा रही थी। तभी उसके सामने उपर से प्लास्टिक की बोतल गिरी। थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि हादसे में पीड़िता को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। मामला दर्ज कर महिला अधिकारी जांच कर रहे हैं। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी देखे जा रहे हैं। किसी ने जानबूझकर फेंकी थी बोतल : प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो पुराने प्रसव वार्ड के उपर पहले तल्ले पर अंधेरा है। किसी ने जान बूझकर बोतल फेंकी थी। क्योंकि गलती से बोतल गिरती तो गेट के पास ही गिर जाती। बोतल गेट से करीब 10 फीट से अधिक दूरी पर गिरी। इसका मतलब है किसी ने बोतल फेंकी थी। अंधेरे के कारण पता नहीं चल पाया। पहले भी हुई है एसिड की घटनाएं : 18 अगस्त 2021 को लहेरी थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस के पास पैदल जा रही युवती पर मनचले ने एसिड अटैक किया था। गंभीर रूप से जख्मी युवती को पटना रेफर किया गया था। 08 जनवरी 2021 को सिलाव थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी के ऊपर एसिड अटैक किया था। महिला गंभीर रूप से झुलस गयी थी। 19 मार्च 2022, होली के दिन हिलसा थाना क्षेत्र के नदहा गांव में एसिड छिड़ककर एक युवक की हत्या कर दी गई थी। 18 अगस्त 2021 को युवती पर हुए एसिड अटैक के मामले में पांच दोषियों को 10-10 साल की सजा सुनाई गई थी।