एकंगरसराय में दो बाइक की भिड़ंत में 4 जख्मी

Feb 17, 2026 07:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

एकंगरसराय में मंगलवार को बड़राज गांव के पास दो बाइक की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घायलों में सन्नी कुमार, सत्यम कुमार, अस्मिता कुमारी और लूटन कुमारी शामिल हैं। सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

एकंगरसराय में दो बाइक की भिड़ंत में 4 जख्मी

एकंगरसराय। थाना क्षेत्र के एकंगरसराय-परवलपुर मार्ग पर बड़राज गांव के पास मंगलवार को दो बाइक की भिड़ंत में चार लोग जख्मी हो गये। जख्मी भंडरापोखर गांव के सन्नी कुमार, सत्यम कुमार उर्फ छोटू, दूसरी बाइक पर सवार पीर बिगहा ओपी क्षेत्र के रसीसा गांव निवासी अस्मिता कुमारी व लूटन कुमारी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लाया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए सभी को रेफर किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।