Biharsharif News: जमुआरा मोड़ पर बाइक व स्कूल वाहन में भिड़ंत, एक घायल

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

Biharsharif News: जमुआरा मोड़ पर बाइक और स्कूल वैन की भिड़ंत में एक युवक घायल हो गया। यह मोड़ पहले ही एक खतरनाक स्थान बन चुका है। घायल युवक को सदर अस्पताल लाया गया, जबकि स्कूल वाहन चालक मौके से फरार हो गया। यह दुर्घटना लखीसराय रोड पर हुई है।

Biharsharif News: जमुआरा मोड़ पर बाइक व स्कूल वाहन में भिड़ंत, एक घायल

Biharsharif News: जमुआरा मोड़ पर बाइक व स्कूल वाहन में भिड़ंत, एक घायल शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शेखपुरा - लखीसराय रोड में जमुआरा मोड़ ब्लैक स्पॉट बन गया है। सोमवार को इस मोड़ पर बाइक व ट्रैक्टर की भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी थी। जबकि, मंगलवार को स्कूल वैन व बाइक की भिड़ंत में बाइक चालक घायल हो गया। घायल बाइक चालक को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया है। जबकि, चालक स्कूल वाहन लेकर भाग निकलने में सफल रहा। घायल युवक नवादा जिला के कोचगांव का शिवम कुमार है। घायल ने बताया कि बाइक से वह लखीसराय जा रहा था।

जमुआरा मोड़ पर अचानक स्कूल वैन सामने आ गयी। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsबिहारशरीफBiharsharif News: जमुआरा मोड़ पर बाइक व स्कूल वाहन में भिड़ंत, एक घायल