Biharsharif News: नूरसराय में जोंटी स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

Biharsharif News: पहले मैच में अस्थावां ने बिहारशरीफ को हराया नूरसराय में जोंटी स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत नूरसराय में जोंटी स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत

Biharsharif News: नूरसराय में जोंटी स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत

Biharsharif News: पहले मैच में अस्थावां ने बिहारशरीफ को हराया फोटो : नूरसराय02-नूरसराय के सरदार पटेल स्टेडियम में बुधवार को टूर्नामेंट का उद्घाटन कते अमरेन्द्र कुमार व अन्य।

टूर्नामेंट का उद्घाटन

नूरसराय, निज प्रतिनिधि। चंडासी के सरदार पटेल स्टेडियम में बुधवार को जोंटी स्मृति क्रिकेट का उद्घाटन किया गया। प्रेम जी, मुखिया अमरेन्द्र कुमार पप्पू, बबलू कुमार, अविनाश कुमार निराला, मिथलेश पासवान ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। पहले मैच में अस्थावां के अहिरान रेजिमेंट क्रिकेट क्लब ने बिहारशरीफ क्रिकेट क्लब को 28 रनों से हरा दिया।

मैच का विवरण

बिहारशरीफ की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। अस्थावां की टीम ने 12 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाये। कन्हैया ने 17 गेंद में चार गगनचुंबी छक्कों व तीन चौकों की मदद से 43 रन बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहारशरीफ की टीम की शुरुआत खराब रही। अस्थावां के पप्पू यादव ने पहले ओवर हैट्रिक सहित चार विकेट लेकर बिहारशरीफ के बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। बिहारशरीफ की पूरी टीम 84 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बिहारशरीफ के तरफ से फरहान ने 26, विकास यादव ने 22 रन बनाया। अस्थावां के पप्पू यादव ने छह विकेट लिए, हर्षित कुणाल ने 3 विकेट लिए। पप्पू यादव को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। (नूरसराय से पुतुल सिंह)

अवFrequently Asked Questions (FAQs)

पहला मैच किसके बीच खेला गया?
पहला मैच अस्थावां के अहिरान रेजिमेंट क्रिकेट क्लब और बिहारशरीफ क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।