Hindi NewsBihar NewsBiharsharif News91 Drainage Projects to Transform City Streets Tender Issued by Municipal Corporation
शहर के सभी वार्डों में नाला निर्माण के लिए जल्द ही 91 योजनाओं पर होगा काम शुरू

शहर के सभी वार्डों में नाला निर्माण के लिए जल्द ही 91 योजनाओं पर होगा काम शुरू

संक्षेप:

नगर निगम ने शहर के सभी वार्डों में नाला निर्माण के लिए 91 योजनाओं पर काम शुरू करने की घोषणा की है। 5 से 12 जनवरी तक निविदा अपलोड की जाएगी और 7 जनवरी को प्री बीड बैठक होगी। इन योजनाओं को चार माह में पूरा करना होगा, जिससे शहर की व्यवस्था में सुधार होगा।

Dec 24, 2025 10:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

शहर के सभी वार्डों में नाला निर्माण के लिए जल्द ही 91 योजनाओं पर होगा काम शुरू नगर निगम ने जारी किया टेंडर, 5 से 12 जनवरी तक निविदा करें अपलोड 7 को होगी प्री बीड बैठक, 4 माह में काम करना होगा पूरा बिहारशरीफ, निज संवाददाता। शहर के वोर्डों की गलियां जल्द ही चकाचक होंगी। नाली, गली ढलाई, पीसीसी समेत 91 योजनाओं के लिए नगर निगम प्रशासन ने टेंडर जारी किया है। इसके लिए कार्य एजेंसियां पांच से 12 जनवरी तक निविदा अपलोड कर सकते हैं। इस संबंध में सात जनवरी को बिहारशरीफ नगर विकास प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता कार्यालय में सात जनवरी को प्री बीड बैठक होगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इन सभी कामों को चार माह में पूरा करना होगा। इसके लिए 13 जनवरी को निविदा खोली जाएगी। नगर आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा ने कहा कि इसमें आरसीसी ढलाई के अलावा भी बहुत योजनाओं को लिया गया है। इसके तहत नालंदा महिला कॉलेज में 12 इंच की बूस्टर बोरिंग, इमामगंज महावीर मंदिर, शेरमंजिल गली में, पतुआना में बोरिंग कराया जाना है। उन्होंने कहा कि इनमें से 75 योजनाओं के लिए पहली बार टेंडर जारी किया गया है। जबकि, 16 योजनाओं के लिए दोबारा निविदा जारी की गयी है। इन योजनाओं को दो से चार माह के अंदर पूरा करना होगा। इसके पूरा होने से शहर की व्यवस्था पूरी तरह से बदल जाएगी।