Hindi NewsBihar NewsBiharsharif News78th Army Day Celebrated at Sainik School Nalanda Mahavir House Wins Drill Championship
--------

--------

संक्षेप:

सैनिक स्कूल नालंदा में 78वें सेना दिवस की धूम, महावीर सदन बना ड्रिल चैंपियनसैनिक स्कूल नालंदा में 78वें सेना दिवस की धूम, महावीर सदन बना ड्रिल चैंपियनफोटो:15 नालंदा 01 :​नालंदा, निज संवाददाता।सैनिक...

Jan 16, 2026 12:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

सैनिक स्कूल नालंदा में 78वें सेना दिवस की धूम, महावीर सदन बना ड्रिल चैंपियन फोटो: 15 नालंदा 01 : नालंदा, निज संवाददाता। सैनिक स्कूल नालंदा के प्रांगण में गुरुवार को 78वाँ भारतीय सेना दिवस पूरे जोश और सैन्य अनुशासन के साथ मनाया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर विद्यालय के शिवो मेवालाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतर-सदनीय ड्रिल (परेड) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें महावीर सदन ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सह प्राचार्य कर्नल भूपेंद्र कुमार के आगमन के साथ हुआ। विद्यालय के चारों सदनों अजातशत्रु, अशोक, महावीर और सिद्धार्थ के कैडेट्स ने आकर्षक मार्च पास्ट और सटीक ड्रिल का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कड़े मुकाबले के बाद महावीर सदन को प्रथम और अशोक सदन को उपविजेता घोषित किया गया। कैडेट आरयन राज को उनकी बेहतरीन लीडरशिप के लिए 'सर्वश्रेष्ठ परेड कमांडर' चुना गया। प्राचार्य कर्नल भूपेंद्र कुमार ने सेना दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज ही के दिन 1949 में जनरल के.एम. करियप्पा ने भारतीय सेना की कमान संभाली थी। भारतीय सेना पिछले 77 वर्षों से वीरता और राष्ट्र सेवा की मिसाल पेश कर रही है। चाहे सीमा की सुरक्षा हो या आपदा प्रबंधन, जवानों ने हमेशा देश का सिर ऊंचा किया है। छात्र-छात्राओं का आह्वान करते हुए कहा देश को आपके सेवा की प्रतीक्षा है। उन्होंने कैडेट्स को उसी जुनून के साथ सशस्त्र सेनाओं का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर उप-प्राचार्य ले. कर्नल दीपक सिंह ठाकुर, शिक्षकगण और प्रशासनिक कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।