Hindi NewsBihar NewsBiharsharif News75th Founding Day of Nav Nalanda Mahavihara Key Events and Cultural Celebrations
नव नालंदा महाविहार का 75वां स्थापना दिवस आज

नव नालंदा महाविहार का 75वां स्थापना दिवस आज

संक्षेप:

नव नालंदा महाविहार का 75वां स्थापना दिवस समारोह आज मनाया जाएगा। केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर पाली-हिंदी शब्दकोश का अंतिम खंड विमोचन होगा और वियतनाम से 125 बौद्ध भिक्षु भी शामिल होंगे। सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी होगा।

Nov 19, 2025 04:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

नव नालंदा महाविहार का 75वां स्थापना दिवस आज केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत करेंगे ऑडिटोरियम का शिलान्यास पाली-हिंदी शब्दकोश के अंतिम खंड का होगा विमोचन 75वां स्थापना समारोह में शामिल होंगे वियतनाम के 125 बौद्ध भिक्षु नालंदा निज संवाददाता। नव नालंदा महाविहार गुरुवार को अपना 75वां स्थापना दिवस समारोह मनाएगा। इसमें केंद्रीय संस्कृति मंत्री सह महाविहार के कुलाधिपति गजेन्द्र सिंह शेखावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान वह नए परिसर में थिक मिन्ह चाऊ ऑडिटोरियम, एक नए संकाय भवन और 200 बिस्तरों वाले छात्रावास की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा, वे ह्वेनसांग मेमोरियल हॉल में नवनिर्मित टिकट काउंटर और पर्यटक प्रतीक्षा कक्ष का उद्घाटन भी करेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शाम में नालंदा महोत्सव के तहत सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। वियतनाम के बौद्ध धर्मगुरु होंगे विशिष्ट अतिथि: इसमें वियतनाम बौद्ध संघ के उपाध्यक्ष थिक गियाक त्वन और वियतनाम बौद्ध विश्वविद्यालय के स्थायी उप-रेक्टर भिक्षु डॉ. थिक न्हात तू विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच साझा करेंगे। उनके साथ वियतनाम से आए 125 बौद्ध भिक्षु-भिक्षुणियों का दल भी इस उत्सव का गवाह बनेगा। महाविहार के कुलपति प्रो. सिद्धार्थ सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। कुलपति ने कहा कि केंद्रीय संस्कृति मंत्री के आगमन से महाविहार के अधोसंरचना विकास और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को नई दिशा मिलेगी। पाली-हिंदी शब्दकोश का होगा विमोचन: समारोह में पाली-हिंदी शब्दकोश के अंतिम खंड का विमोचन होगा। इसके अलावा, महाविहार के मेधावी छात्र-छात्राओं और खेल, वाद-विवाद व भाषण प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पदक व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। कुलसचिव प्रो. रूबी कुमारी महाविहार का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगी। सांस्कृतिक संध्या में अनहद नाद संस्था द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में नालंदा की संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों की झलक देखने को मिलेगी।