ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बिहारशरीफपूजा का प्रसाद खाने से 70 लोग बीमार, बीमारों में अधिकतर बच्चे शामिल

पूजा का प्रसाद खाने से 70 लोग बीमार, बीमारों में अधिकतर बच्चे शामिल

दीपनगर थाना क्षेत्र के लालबाग गांव में शुक्रवार की सुबह अचानक अफरा-तफरी मच गयी। दर्जनों लोग कै-दस्त कर रहे थे। बीमारों में अधिकतर बच्चे थे। लोगों ने बताया कि एक घर में गुरुवार की शाम पूजा हुई थी। उसी...

पूजा का प्रसाद खाने से 70 लोग बीमार, बीमारों में अधिकतर बच्चे शामिल
हिन्दुस्तान प्रतिनिधि,बिहारशरीफFri, 30 Jun 2017 06:55 PM
ऐप पर पढ़ें

दीपनगर थाना क्षेत्र के लालबाग गांव में शुक्रवार की सुबह अचानक अफरा-तफरी मच गयी। दर्जनों लोग कै-दस्त कर रहे थे। बीमारों में अधिकतर बच्चे थे। लोगों ने बताया कि एक घर में गुरुवार की शाम पूजा हुई थी। उसी का प्रसाद सुबह में बांटा गया था। इसे खाने से करीब 70 लोग बीमार हो गये। 45 लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। हालांकि चिकित्सकों के अनुसार सभी खतरे से बाहर हैं। 
 

शाम को हुई थी पूजा

ग्रामीणों ने बताया कि छोटेलाल चौहान के बेटे की शादी थी। इसी को लेकर शाम को पूजा का आयोजन किया गया था। देर रात होने के कारण प्रसाद बच गया जिसे सुबह में बांटा गया। प्रसाद खाने वालों में अधिकतर बच्चे थे। प्रसाद खाने के आधा-एक घंटा बाद ही लोगों को कै-दस्त शुरू हो गयी। एक-दो से शुरू हुई यह गिनती देखते ही देखते 50 के पार हो गयी। लोग बीमारों को लेकर अस्पताल पहुंचने लगे। एक एक कर अस्पताल में 45 लोगों को इलाज के लिए लाया गया। कई लोगों का इलाज निजी क्लीनिकों में कराया गया। वहीं कई लोग गांव में ही प्राथमिक उपचार के बाद ठीक हो गये। 
 

अस्पताल में मची अफरातफरी

गांव में बिमारी की खबर सुनते ही लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की गाड़ी के अलावा निजी वाहनों से बीमारों का अस्पताल आना शुरू हो गया। बीमारों की संख्या से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गयी। डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी भाग-भागकर मरीजों का इलाज करने में लगे। अस्पताल के बड़े अधिकारी भी कर्मियों को निर्देश दे रहे थे। अस्पताल के उपाधीक्षक शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि फूड प्वायजनिंग का केस है। सभी का इलाज किया गया है, सभी खतरे से बाहर हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें