भागनबिगहा में 300 मीटर सड़क पर 48 गड्ढे, 8 बने जानलेवा
भागनबिगहा में 300 मीटर की सड़क पर 48 गड्ढे बन गए हैं, जिनमें से 8 गड्ढे जानलेवा हैं। प्रतिदिन 12 हजार वाहन इस सड़क से गुजरते हैं, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। सड़क की जर्जर स्थिति से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है, और प्रशासन से मरम्मत की मांग की जा रही है।

भागनबिगहा में 300 मीटर सड़क पर 48 गड्ढे, 8 बने जानलेवा रोज गुजरते 12 हजार वाहन लोग परेशान शहरवासियों में आक्रोश, मरम्मत कराने की मांग फोटो: एनएच 20 रोड : भागनबिगहा में रांची रोड में बने गड्ढे। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। बिहार-झारखंड की लाइफलाइन पटना रांची रोड भागनबिगहा में काफी बदल है। मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति ने स्थानीय लोगों की परेशानी काफी बढ़ा दी है। महज 300 मीटर की दूरी में 48 गड्ढे हो गए हैं, जिनमें से 8 गड्ढे इतने गहरे और खतरनाक हैं कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यह सड़क इलाके की प्रमुख संपर्क मार्ग है, जहां से प्रतिदिन छोटे-बड़े करीब 12 हजार वाहन गुजरते हैं।
इनमें स्कूल बस, ऑटो, ई-रिक्शा, बाइक, ट्रैक्टर और बड़े बड़े मालवाहक ट्रक समेत अन्य वाहन शामिल हैं। सड़क की जर्जर हालत के कारण आए दिन वाहन चालकों को संतुलन बिगड़ने का खतरा बना रहता है। बारिश के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और भयावह हो जाती है। कई बार बाइक सवार फिसलकर गिर चुके हैं, जबकि ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को भी यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि सड़क से उड़ती धूल ने व्यापार चौपट कर दिया है। दुकानदार राजेश कुमार, सुनील प्रसाद, मनोज गुप्ता, पिंटू कुमार, संतोष साव व अन्य ने बताया कि दिनभर धूल के कारण ग्राहकों का बैठना मुश्किल हो जाता है। यात्री शंभू यादव, रंजीत कुमार, अशोक चौधरी, विकास कुमार, अजय पासवान व अन्य ने बताया कि रोजाना इस सड़क से गुजरना जोखिम भरा हो गया है। हिचकोलों से बस के अंदर रहने पर भी डर लगा रहता ही। इस कारण अक्सर चोट लगती रहती है। कई बार प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित विभाग द्वारा केवल आश्वासन दिया जाता है, लेकिन मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया जा रहा। लगातार बढ़ती आवाजाही और भारी वाहनों के कारण सड़क और भी तेजी से टूट रही है। शहरवासियों ने प्रशासन से अविलंब सड़क की मरम्मत और गड्ढों को भरवाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


