
तुंगी में खुला प्रखंड का 41वां ग्राहक सेवा केंद्र
बिहारशरीफ के तुंगी गांव में प्रखंड का 41वां ग्राहक सेवा केंद्र खुला। अब लोग घर बैठे पैसों की जमा-निकासी कर सकेंगे। वृद्धा और दिव्यांग लोग आधार से पेंशन राशि निकाल सकेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति और सुरक्षा बीमा योजनाओं का भी ग्रामीण लाभ उठा सकेंगे।
तुंगी में खुला प्रखंड का 41वां ग्राहक सेवा केंद्र घर बैठे लोग पैसों की कर सकेंगे जमा निकासी राधा जीविका महिला ग्राम संगठन में गुड़िया दीदी ने संभाली बैंकिंग सेवा की कमान वृद्धा और दिव्यांग लोग आधार से कर सकेंगे पेंशन राशि की निकासी प्रधानमंत्री जीवन ज्योति और सुरक्षा बीमा योजना का भी ग्रामीण ले सकेंगे लाभ फोटो : पीएनबी बैंक : बिहारशरीफ प्रखंड के तुंगी गांव में मंगलवार को कार्यक्रम में शामिल जीविका दीदी सुनिता व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और बैंकिंग सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए बिहारशरीफ के तुंगी गांव में मंगलवार को प्रखंड का 41वां ग्राहक सेवा केंद्र खुला।
राधा जीविका महिला ग्राम संगठन में पंजाब नेशनल बैंक का सीएससी का शुभारंभ हुआ। संगठन की अध्यक्ष सुनीता देवी कहा कि इसके खुलने से लोगों को अब गांवों में ही आसानी से बैंकिंग सेवाएं मिलेंगी। इसकी कमान गुड़िया कुमारी संभालेंगी। उन्होंने कहा कि वृद्धा और दिव्यांग लोग आधार से पेंशन राशि की निकासी कर सकेंगे। साथ ही ग्रामीण यहां प्रधानमंत्री जीवन ज्योति और सुरक्षा बीमा योजना का भी लाभ ले सकेंगे। मौके पर जीविका के बीपीएम प्रकाश कुमार, एसी राहुल प्रियदर्शी, अनीषा कुमारी, सीसी रजनीगंधा, सचिन कुमार, कल्पना देवी, सीमा कुमारी व अन्य दीदियां मौजूद थीं। बचत खाता से लेकर बीमा तक की सुविधा : इस केंद्र के खुलने से अब ग्रामीणों को छोटी-छोटी बैंकिंग जरूरतों के लिए बैंक की शाखाओं के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। केंद्र पर जीविका और गैर-जीविका से जुड़े लोग अपना व्यक्तिगत बचत खाता खुलवा सकते हैं। इसके अलावा समूह से जुड़ी दीदियां अपने लोन की मासिक किस्त यहीं आसानी से जमा कर सकेंगी। केंद्र पर आधार कार्ड के माध्यम से राशि निकासी की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




