2 डॉक्टर समेत 3 कर्मी मिले गायब, वेतन रोक मांगा शोकॉज

2 डॉक्टर समेत 3 कर्मी मिले गायब, वेतन रोक मांगा शोकॉज

संक्षेप:

अस्थावां रेफरल अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही एक बार फिर सामने आई। सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार सिंह ने निरीक्षण के दौरान 2 डॉक्टरों और 1 लिपिक को गायब पाया। उन्होंने इनका वेतन रोकने और शोकॉज मांगने का आदेश दिया। अस्पताल में गंदगी को लेकर प्रबंधक को सख्त चेतावनी दी गई।

Dec 11, 2025 10:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

2 डॉक्टर समेत 3 कर्मी मिले गायब, वेतन रोक मांगा शोकॉज अस्पतालों में नहीं सुधर रही कार्यशैली, गंदगी देख बिफरे सिविल सर्जन 1 बजे तक बंद मिला स्थापना कार्यालय, प्रबंधक को दी चेतावनी, अस्थावां रेफरल अस्पताल की पंजी को खंगाला सीएस ने फोटो : अस्थावां सीएस 01 : अस्थावां रेफरल अस्पताल में गुरुवार को पंजी की जांच करते सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार सिंह व अन्य। बिहारशरीफ/अस्थावां, निज संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग के कारनामे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ड्यूटी से गायब रहना स्वास्थ्यकर्मियों की आदत बन चुकी है। अस्थावां रेफरल अस्पताल का गुरुवार को सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार सिंह ने घंटों निरीक्षण किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसमें दो चिकित्सक व एक लिपिक गायब मिला। वे अस्पताल में एक बजे पहुंचे थे। उस समय वहां डॉ. कल्पना कुमारी व डॉ. रिचा ड्यूटी पर मौजूद नहीं थीं। हद तो यह कि उस समय तक स्थापना कार्यालय में ताला लटका हुआ था। वहां तैनात लिपिक प्रभात रंजन भी गायब थे। सीएस ने पंजी की जांच की। इसमें एक से 11 दिसंबर तक प्रभात रंजन गायब मिले। सिविल सर्जन ने इन तीनों स्वास्थ्यकर्मियों का वेतन रोकते हुए शोकॉज मांगा है। सीएस ने कहा कि जवाब संतोषजनक नहीं रहने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल परिसर में गंदगी देख वे प्रबंधक संजय कुमार आजाद व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की जमकर क्लास ली। कहा कि अगली बार इस तरह की गंदगी नहीं दिखनी चाहिए। उन्होंने प्रबंधक को वहां की व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने का आदेश दिया। अस्पताल पहुंचते ही वे सबसे पहले ओपीडी गए। वहां उस समय तक 104 लोगों का इलाज हो चुका था। इसके बाद अन्य विभागों, पंजियों व परिसर की साफ सफाई का निरीक्षण किया। मौके पर अरुण कुमार व अन्य मौजूद थे।