240 दिव्यांगजन व कैंसर पीड़ित निकले जैन तीर्थ यात्रा पर
मुंबई के श्री मणिभद्र भक्ति मंडल ने 22 वर्षों से दिव्यांगजन और कैंसर पीड़ितों के लिए नि:शुल्क तीर्थ यात्रा आयोजित की है। इस वर्ष 240 यात्रियों का जत्था पावापुरी में भगवान महावीर की पूजा करने के लिए पहुँचा। यह यात्रा 12 जनवरी को समाप्त होगी, जिसमें विभिन्न राज्यों से यात्री शामिल हैं।

240 दिव्यांगजन व कैंसर पीड़ित निकले जैन तीर्थ यात्रा पर सेवा, करुणा और भक्ति का अनुपम उदाहरण बना पावापुरी श्री मणिभद्र भक्ति मंडल की अनूठी तीर्थ यात्रा ने रचा मानवता का इतिहास फोटो : पावापुरी यात्रा : पावापुरी जैन श्वेतांबर मंदिर में पूजा के बाद दिव्यांगजन। पावापुरी, निज संवाददाता। सेवा और करुणा को भक्ति का रूप देते हुए मुंबई का श्री मणिभद्र भक्ति मंडल गत 22 सालों से दिव्यांगजन और कैंसर पीड़ितों को नि:शुल्क तीर्थ यात्रा करा रहा है। इस वर्ष भी 140 दिव्यांगजन व कैंसर पीड़ितों समेत 240 यात्रियों का जत्था देश के प्रमुख जैन तीर्थों की यात्रा पर निकला है।
इस पावन यात्रा में शुक्रवार को सभी तीर्थयात्री भगवान महावीर की निर्वाण स्थली पावापुरी पहुंचे और जैन श्वेतांबर मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंडल के प्रमुख सहयोगी प्रकाश भाई ढलावत के नेतृत्व में यह जत्था मुंबई, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, अहमदाबाद और जयपुर से आया है। उन्होंने कहा कि दो जनवरी से शुरू हुई यह विशेष तीर्थ यात्रा सम्मेद शिखरजी सहित बिहार और झारखंड के पंचतीर्थों का भ्रमण कर रही है, जो 12 जनवरी को पूरी होगी। इस काम में रिपुराज, हसमुख भाई परमार, कमलेश भाई शाह समेत कई लोगों ने सहयोग किया है। उन्होंने कहा हम चाहते हैं कि ये लोग भगवान की भक्ति में अपने कष्ट भूलकर एक नई ऊर्जा और आशा का अनुभव करें। उनकी मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




