मुर्गियाचक मध्य विद्यालय के 208 बच्चों को मिलीं पुस्तकें
मुर्गियाचक मध्य विद्यालय में सोमवार को 208 छात्रों को पाठ्य-पुस्तकें दी गईं। प्रधानाध्यापक शैलेश कुमार वर्मा ने बताया कि सभी बच्चों को सिलेबस के अनुसार किताबें दी गई हैं, जिससे उनकी पढ़ाई में निरंतरता बनी रहेगी। उन्होंने बच्चों को नियमित स्कूल आने और अनुशासन का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

मुर्गियाचक मध्य विद्यालय के 208 बच्चों को मिलीं पुस्तकें फोटो : अस्थावां केके 01 : अस्थावां प्रखंड के मुर्गियाचक मध्य विद्यालय में सोमवार को बच्चों को पुस्तकें देते शिक्षक। अस्थावां, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मुर्गियाचक उत्क्रमित मध्य विद्यालय में सोमवार को 208 छात्रों को पाठ्य-पुस्तकें दी गयीं। प्रधानाध्यापक शैलेश कुमार वर्मा ने बताया कि यहां नामांकित सभी बच्चों को सिलेबस के अनुसार किताबें दी गयी हैं। ताकि, वे नियमित रूप से पढ़ाई कर सकें। उन्होंने कहा कि समय पर किताबें मिलने से बच्चों की पढ़ाई में निरंतरता बनी रहेगी और वे पाठ्यक्रम को बेहतर तरीके से समझ और पढ़ सकेंगे।
उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, अनुशासन का पालन करने और मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया। सााथ ही कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है, इसलिए सभी छात्र-छात्राएं मन लगाकर लगन के साथ पढ़ें। मौके पर शिक्षक राजेश कुमार गुप्ता, गोपाल कुमार, नीलम कुमारी, माविया खातून, चंद्रशेखर शर्मा, गणेश चौधरी व अन्य मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


