नव नालंदा महाविहार से निकली 16वीं वैश्विक शांति यात्रा

Nov 11, 2025 09:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

नव नालंदा महाविहार में भगवान बुद्ध के शिष्य सारिपुत्त के 2512वें परिनिर्वाण दिवस पर 16वीं वैश्विक शांति यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा पंचाने नदी तट से प्रारंभ होकर पौधारोपण के साथ समाप्त हुई। कुलपति प्रो. सिद्धार्थ सिंह ने सारिपुत्त के जीवन को मानवता और करुणा का प्रतीक बताया।

नव नालंदा महाविहार से निकली 16वीं वैश्विक शांति यात्रा

नव नालंदा महाविहार से निकली 16वीं वैश्विक शांति यात्रा पंचाने नदी तट से शुरू होकर पौधारोपण के साथ संपन्न हुई यात्रा कुलपति प्रो. सिद्धार्थ सिंह बोले: सारिपुत्त का जीवन मानवता और करुणा की सर्वोच्च मिसाल फोटो: महाविहार: नालंदा में मंगलवार को शांति यात्रा में शामिल कुलपति प्रो. सिद्धार्थ सिंह व अन्य। राजगीर, निज संवाददाता। नव नालंदा महाविहार में मंगलवार को भगवान बुद्ध के प्रमुख शिष्य भिक्षु सारिपुत्त के 2512वें परिनिर्वाण दिवस पर 16वीं वैश्विक शांति यात्रा का आयोजन हुआ। परंपरागत रूप से यह कार्यक्रम पंचाने नदी तट पर संपन्न हुआ। शांति यात्रा का शुभारंभ डॉ. धम्मज्योति के मंगल पाठ से हुआ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बाद 800 मीटर लंबी यात्रा निकाली गई। जिसमें शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। अंत में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कुलपति प्रो. सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि सारिपुत्त को भगवान बुद्ध ने प्रज्ञा श्रेष्ठ की उपाधि दी थी। उनका जीवन ज्ञान, करुणा और साधना का प्रतीक है। जो आज भी विश्व शांति और मानवता के लिए प्रेरणा देता है। नव नालंदा महाविहार बौद्ध शिक्षा और संस्कृति की विरासत को जीवंत रखने का कार्य कर रहा है। बिहार सरकार ने सारिपुत्त के परिनिर्वाण दिवस को सारिपुत्त दिवस के रूप में मान्यता दी है। मौके पर प्रो. विश्वजीत कुमार, प्रो. बिनोद कुमार चौधरी, प्रो. श्रीकांत सिंह, प्रो. रूबी कुमारी, प्रो. रविन्द्र नाथ श्रीवास्तव, प्रो. विजय कुमार कर्ण, प्रो. राणा पुरुषोत्तम कुमार सिंह, डॉ. मुकेश कुमार वर्मा आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।