बाजार समिति गोदाम में पहले दिन 145 टन चावल हुआ जमा

Jan 21, 2026 10:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

रामचंद्रपुर बाजार समिति गोदाम में पहले दिन 145 टन चावल जमा हुआ। उप-विकास आयुक्त शुभम कुमार ने चावल आपूर्ति का उद्घाटन किया और गोदाम की साफ-सफाई व पंजी तैयार करने का आदेश दिया। जिला टास्क फोर्स की निगरानी में चावल का संग्रहण किया जा रहा है। मौके पर अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

बाजार समिति गोदाम में पहले दिन 145 टन चावल हुआ जमा

बाजार समिति गोदाम में पहले दिन 145 टन चावल हुआ जमा डीडीसी ने चावल आपूर्ति काम की शुरुआत की गोदाम का किया निरीक्षण, साफ सफाई के साथ ही सही से पंजी तैयार करने का दिया आदेश फोटो : गोदाम डीडीसी : रामचंद्रपुर बाजार समिति चावन गोदाम का उद्घाटन करते उप-विकास आयुक्त शुभम कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। रामचंद्रपुर बाजार समिति गोदाम में पहले दिन 145 टन (5 लॉट) यानि एक हजार 450 क्विंटल चावल जमा हुआ। उप-विकास आयुक्त शुभम कुमार ने मंगलवार को चावल आपूर्ति काम की विधिवत शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने गोदाम का निरीक्षण किया। वहां तैनात कर्मियों को गोदाम की साफ सफाई रखने के साथ ही जमा पंजी को सही से तैयार करने का आदेश दिया।

उन्होंने कहा कि जिला टास्क फोर्स की निगरानी में मिलों से कुटाई के बाद राज्य खाद्य निगम के संग्रहण केन्द्रों पर चावल पहुंचने लगा है। पहले दिन खुशबू प्रिया फाईन ग्रेन, तिरूपति फूड्स प्रोसेसिंग, गंगा श्रीराम हाईटेक एग्रो और दहिता एग्रो फूड्स द्वारा चावल की आपूर्ति की गयी है। इसे राज्य खाद्य निगम के संग्रहण केन्द्र गोदाम नंबर तीन में जमा किया गया है। जिला टास्क फोर्स से स्वीकृत 60 फीसदी कैश क्रेडिट (सीसी) ऋण के आलोक में 49 पैक्सों और व्यापार मंडलों ने आवंटित लक्ष्य का 50 फीसदी से अधिक धान की खरीद की है। मौके पर जिला सहकारिता पदाधिकारी धर्मनाथ प्रसाद व अन्य मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;