10 Candidates File Nominations for Sarmera Business Board Elections सरमेरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के लिए 3 नामांकन, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif News10 Candidates File Nominations for Sarmera Business Board Elections

सरमेरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के लिए 3 नामांकन

सदस्य पद के लिए 10 लोगों ने दाखिल किया पर्चा सरमेरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के लिए 3 नामांकन सरमेरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के लिए 3 नामांकन

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफThu, 26 Dec 2024 05:28 PM
share Share
Follow Us on
सरमेरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के लिए 3 नामांकन

सदस्य पद के लिए 10 लोगों ने दाखिल किया पर्चा सरमेरा, निज प्रतिनिधि। सरमेरा व्यापार मंडल चुनाव के लिए गुरुवार को नामांकन कार्य समाप्त हो गया। नामांकन पत्रों की जांच 27-28 दिसंबर को होगा। बीडीओ रौशन भूषण ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए तीन लोगों ने नामांकन कराया है। इसमें महेंद्र सिंह, चमारी प्रसाद और आभा देवी शामिल हैं। इसी प्रकार विभिन्न कोटी के सदस्य पद के लिए 10 लोगों ने पर्चा दाखिल किया है। सामान्य कोटी से सुनील कुमार, अजय सिंह व रानी देवी शामिल है। अनुसूचित जाति वर्ग से दरोगा पासवान, पिछड़ा वर्ग से शकील सिंह, शैलेंद्र कुमार, शिवनंदन प्रसाद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग से जनार्दन राय, रामपदारथ सिंह व केदार प्रसाद शामिल है। 30 दिसंबर तक नाम वापसी का समय है। आठ जनवरी को मतदान व मतगणना होगी। नामांकन समाप्त होने के बाद चुनावी प्रक्रिया का एक चरण समाप्त हो गया है। 27-28 को नामांकन पत्रों की जांच व नामांकन वापसी के स्पष्ट होगा कि कितने लोग चुनाव मैदान में रहते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।