बिहार के नटवरलाल; बीजेपी ऑफिस पर राजद एमएलसी सुनिल सिंह, पत्नी और बेटे का पोस्टर किसने लगाया?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सुनील सिंह का पोस्टर जिसे बीजेपी ऑफिस के पास लगाया गया है।  इसमें सुनील सिंह के साथ उनकी पत्नी और बेटे की भी तस्वीर मौजूद है।

Sunil Singh Poster

RJD MLC Sunil Singh Poster: बिहार की राजनीति में चर्चा में रहने वाले राजद एमएलसी सुनील सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कारण है उनका एक पोस्टर जिसे बीजेपी ऑफिस के पास लगाया गया है। अन्य स्थानों पर कुछ पोस्टर देखे गए हैं। इसमें सुनील सिंह के साथ उनकी पत्नी और बेटे की भी तस्वीर मौजूद है। पूर्व सीएम राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई सुनील सिंह को नटवरलाल बताया गया है। हालांकि, यह पता नहीं चल रहा है कि पोस्टर किसने लगवाया है

अपनी पार्टी के नेता शिवचंद्र राम का विरोध झेलकर एमएलसी बने सुनील सिंह का पोस्ट सबसे बड़ी सियासी विरोधी पार्टी बीजेपी के कार्यालय के पास देखा जा रहा है। पोस्टर में उनके ऊपर कुछ आपराधिक मुकदमे का जिक्र किया गया है। उनके लिए नटवरलाल, धोखाधड़ी के बादशाह यादव समाज को धोखा देने जैसे आरोप लगाए गए हैं। कहा गया है कि लूट खसोट और धोखाधड़ी के मुखिया सुनील सिंह को एमएलसी बनने पर बहुत बहुत बधाई। एफआईआर नंबर 305, यादव समाज की महिला से धोखाधड़ी की राशि 16.5 लाख। बेटे के फोटो के नीचे लिखा है- एफआईआर नंबर 307, यादव समाज की महिला से गबन राशि तीन लाख 75 हजार। पत्नी के फोटो के पास लिखा है- एफआईआर नंबर 306, यादव समाज की महिला से गबन की राशि 23 लाख 50 हजार।

दरअसल, सुनील सिंह अक्सर बीजेपी और जदयू नेताओं को टारगेट करते रहते हैं। एक ऐसा भी समय था जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके निशाने पर थे। सीएम के बारे में बड़बोलेपन के लिए उन्हें सदन की सदस्यता से हाथ धोना पड़ा। हालांकि, बाद में कोर्ट के आदेश पर उनकी सदस्यता बहाल हो गई। राबड़ी देवी के आवास और सुरक्षा के विवाद में भी सुनील सिंह ने काफी आगे बढ़कर बयानबाजी की। छोटू छलिया को कंगन देने पर हुए सिसायी फसाद में सुनील सिंह ने सफाई दी। सुनील सिंह के पोस्टर पर राज्य का सियासी तापमान और बढ़ सकता है।

बिहार में इन दिनों बंगला, सुरक्षा, कंगन जैसे मुद्दों पर राजनीति चरम पर है। पहले राबड़ी देवी का आवास खाली करने के मसले पर राजद और एनडीए के दलों के बीच जमकर गरमागरम बहस हुई। उसके बाद लालू यादव और राबड़ी देवी की जेड श्रेणी की सुरक्षा को रिस्ट्रक्चर किए जाने का मुद्दा गरमाया। लालू, राबड़ी और तेजस्वी यादव ने अपनी सुरक्षा वापस कर दिया। राजद के कार्यकर्ता राबड़ी आवास के गेट पर इन दिनों पहरेदारी कर रहे हैं। लालू यादव के जन्मदिन पर भोजपुरी गायक को कंगन देने का मुद्दा भी अभी गर्म है। इस बीच पोस्टर का नया बखेरा सामने आ गया है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsबिहार के नटवरलाल; बीजेपी ऑफिस पर राजद एमएलसी सुनिल सिंह का पोस्टर किसने लगाया?