बिहार के कलियुगी बेटे की करतूत, गोपालगंज में महज सौ रुपए के लिए काट दिया मां का गला; पुलिस ने दबोचा

Feb 23, 2026 09:30 am ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

सुमित्रा देवी के बड़े पुत्र रामभरोसे रावत ने दोपहर में अपनी मां से सौ रुपये की मांग की। मां के रुपए देने से इनकार कर दिया। विवाद बढ़ने पर उसने मां पर हमला कर दिया। 

बिहार के कलियुगी बेटे की करतूत, गोपालगंज में महज सौ रुपए के लिए काट दिया मां का गला; पुलिस ने दबोचा

बिहार के गोपालगंज में एक कलियुगी बेटे ने हैवानियत की हद कर दी। बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के उसरी बीन टोली गांव में रविवार की दोपहर एक बेटे ने अपनी ही मां की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मृतका की पहचान गणेश रावत की 50 वर्षीय पत्नी सुमित्रा देवी के रूप में हुई है। मां की हत्या करने के बाद वह घर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। हत्यारे बेटे को कठोर सजा देने की मांग की जा रही है। बाद में पुलिस ने छापेमारी करके उसे गिरफ्तार कर लिया।

इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार, सुमित्रा देवी के बड़े पुत्र रामभरोसे रावत ने दोपहर में अपनी मां से सौ रुपये की मांग की। मां के रुपए देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि अभी पैसे नहीं हैं, बाद में आएंगे तो ले लेना। इस पर रामभरोसे गुस्से में आपा खो बैठा। पहले उसने मां से पैसे देने की जिद की और फिर मारपीट पर उतारु हो गया। विवाद बढ़ने पर उसने मां पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके बाद धारदार हथियार से रेतकर फरार हो गया। गांव के लोगों ने स्थानीय थाना पुलिस को कांड की जानकारी दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंची तबतक आरोपी बेटा फरार हो चुका था। उसने मृतका के शव को कब्जे में ले लिया और आरंभिक जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया। पुलिस ने आरोपित बेटे को छापेमारी कर धर दबोचा। हत्या में इस्तेमाल किए गए धारदार हथियार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

मामले में पुलिस को लिखित शिकायत का इंतजार है। थानाध्यक्ष सुभाष कुमार पासवान ने बताया कि परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी मिली है कि एसडीपीओ सदर राजेश कुमार के नेतृत्व में जांच टीम का गठन कर दिया गया है। एफएसएल की टीम की मदद से छानबीन की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना के बारे में ग्रामीणों से भी जानकारी ली जा रही है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।