Hindi NewsBihar Newsbihar will in includ in five devlop states of india chief minister nitish kumar announced
देश के पांच सबसे विकसित राज्यों में शामिल होगा बिहार, सीएम नीतीश ने अधिकारियों को दिए निर्देश

देश के पांच सबसे विकसित राज्यों में शामिल होगा बिहार, सीएम नीतीश ने अधिकारियों को दिए निर्देश

संक्षेप:

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दौरान पदाधिकारियों से कहा कि सरकार की योजनाओं को तेजी से और बेहतर ढंग से क्रियान्वित करें। पूरी संवेदनशीलता, लगन एवं ईमानदारी के साथ जन कल्याण के लिए काम करें। आप सभी से लोगों को काफी उम्मीदें रहती हैं।

Dec 18, 2025 07:59 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना/गया
share Share
Follow Us on

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार को देश के सर्वाधिक पांच विकसित राज्यों में शामिल करना है। इसको लेकर उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार द्वारा बनाई गई योजनाओं पर तेजी से काम कर उसे पूरा करें। मुख्यमंत्री बुधवार को गया जी में बिहार के सभी प्रमंडलीय आयुक्तों एवं जिला पदाधिकारियों के लिए आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मुख्यमंत्री ने इस दौरान पदाधिकारियों से कहा कि सरकार की योजनाओं को तेजी से और बेहतर ढंग से क्रियान्वित करें। पूरी संवेदनशीलता, लगन एवं ईमानदारी के साथ जन कल्याण के लिए काम करें। आप सभी से लोगों को काफी उम्मीदें रहती हैं। इससे पहले उन्होंने गया जी स्थित बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) में आयोजित ‘मंथन 2025’ दो दिवसीय कार्यशाला का उन्होंने उद्घाटन किया। साथ ही सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें:नीतीश को पाकिस्तान से मिली धमकी की जांच शुरू, महिला के नौकरी छोड़ने का दावा

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर प्रमंडलीय आयुक्तों एवं जिला पदाधिकारियों के साथ सामूहिक तस्वीर खिंचवाईं। मुख्यमंत्री ने बिपार्ड परिसर में अवस्थित संवाद वाटिका, योगा परिसर, बिपार्ड लॉन, नक्षत्र वन, पुनर्योजित ब्रह्म योनि सरोवर, हॉर्स राइडिंग ट्रैक, पुस्तकालय (बिक्रमशिला), मोटरवाहन प्रशिक्षण केंद्र, अंतरिक्ष गैलरी, बिपार्ड दीर्घा एवं उत्कृष्टता केन्द्र का भी उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने उद्घाटन के बाद इन सभी केंद्रों का निरीक्षण कर सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा बिपार्ड परिसर का भी जायजा लिया।

कार्यक्रम में विधायक मनोरमा देवी, ज्योति देवी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी राजेंद्र, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ. गोपाल सिंह, मगध प्रमंडल की आयुक्त डॉ सफीना एएन, पुलिस महानिरीक्षक क्षत्रनील सिंह, गया के डीएम शशांक शुभंकर, एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र आदि उपस्थित रहे।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।