Bihar Weather 31 July Today: कई जिलों में बारिश- ठनका का येलो अलर्ट, आज बिहार का मौसम कैसा?
मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण समेत 25 जिलों के लिए हल्के, मध्यम और झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बारिश के साथ तेज हवा भी चलेगी। पटना में हल्की बारिश के आसार हैं।

Bihar Weather 31 July Today: बिहार में मानसून की सक्रियता के बीच आज कुछ जिलों में बारिश होगी तो कुछ जिलों में नमी के साथ पसीना छुड़ाने वाली गर्मी का असर रहेगा। मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण समेत 25 जिलों के लिए हल्के, मध्यम और झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बारिश के साथ तेज हवा भी चलेगी। पटना में हल्की बारिश के आसार हैं। दक्षिण बिहार में बारिश कम होगी और लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक आज मुजफ्फरपुर, वैशाली, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण,अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, कैमूर, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई में बालिश अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जिलों में तेज तो कुछ जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हवा के साथ होगी। कई स्थानों पर वज्रपात की संभावन के मद्देनजर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। किसानों को मौमस विभाग के एसमएस अलर्ट पर नजर रखते हुए खेती बारी की सलाह दी गई है।
पटना में आज हल्की बारिश के आसार
राजधानी सहित चार- पांच जिलों में गुरुवार को रुक- रूककर हुई बारिश से मौसम सुहाना बना रहा। पटना सहित गया जी, भागलपुर, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सुपौल, फारबिसगंज, डेहरी, मोतिहारी, समस्तीपुर के पूसा, अरवल, मुंगेर एवं जहानाबाद में वर्षा हुई। राजधानी में गुरुवार को 9.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान पटना सहित सभी जिलों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ आंशिक बारिश के आसार हैं। आज अररिया, बांका, कटिहार, पूर्णिया, सुपौल, भभुआ एवं पश्चिमी चंपारण जिले में मेघ गर्जन के साथ भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर एवं दक्षिण भागों के कई स्थानों पर हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा हवा की रफ्तार रहेगी।
बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के विभिन्न भागों में वर्षा दर्ज की गई। कटिहार के मनिहारी में सर्वाधिक वर्षा 45.4 मिमी दर्ज की गई। पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस रहा। 34.5 डिग्री सेल्सियस के साथ भभुआ, वाल्मीकि नगर एवं छपरा में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।
किस जिले में कितनी बारिश हुई
कटिहार के कोरहा में 42.2 मिमी, अमदाबाद में 32.4 मिमी, नवादा के अकबरपुर में 31.8 मिमी, मुंगेर के बरियारपुर में 31.2 मिमी, कटिहार में 30 मिमी, मुंगेर में 26.2 मिमी, कटिहार के मानसी में 25.8 मिमी, खगड़िया के परबत्ता में 22.4 मिमी, गया के वजीरगंज में 21.2 मिमी, बांका के बौसी में 20.7 मिमी, रोहतास के नोखा में 18.6 मिमी, मुंगेर के जमालपुर में 17.8 मिमी, मोहनिया में 17.8 मिमी, पटना घोसवारी में 16 मिमी, लखीसराय के चानन में 15.2 मिमी, रोहतास के इंद्रपुरी में 14.8 मिमी एवं अररिया में 14.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना 32.9 27.4
गया 33.6 26.0
भागलपुर 33.2 26.5
मुजफ्फरपुर 30.8 27.6
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)


