Bihar Weather Update: बिहार में फिर आंधी और बारिश का येलो अलर्ट, जानें IMD की रिपोर्ट

Sudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

पटना के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सोमवार को दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है। वहीं मंगलवार को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

Bihar Weather Update: बिहार में फिर आंधी और बारिश का येलो अलर्ट, जानें IMD की रिपोर्ट

Bihar Weather Update: बिहार में फिर से आंधी-बारिश के आसार हैं। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है। वहीं सोमवार को प्रदेश के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है। बारिश के साथ तेज हवा से फसलों का नुकसान होने की संभवना है।

इससे पहले आज रविवार को प्रदेश के ज्यादातर शहरों के अधिकतम तापमान में 3.9 और न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई। राज्य का अधिकतम तापमान 26.8 से 37.5 और न्यूनतम तापमान 18.3 से 28.3 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस भभुआ में दर्ज किया गया। वहीं सबसे अधिक किशनगंज से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। दोपहर के बाद राज्य के अधिकांश जिलों में आकाश में बादल छाए रहे। कहीं से बारिश की सूचना नहीं मिली है।

पटना में चढ़ेगा तापमान, कल होगी बारिश

पटना के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सोमवार को दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है। वहीं मंगलवार को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। रविवार को पटना के अधिकतम तापमान में 3.4 और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। राजधानी का अधिकतम तापमान 33.5 और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी पटना के अलावे अन्य जिलों में मौसम का रुख बदला दिखेगा। तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, चंपारण वैशाली में कुछ इलाकों में आकाश में बादल छाए हैं। कहीं सोमवार तो कहीं मंगलवार को बारिश हो सकती है। मुजफ्फरपुर में तापमान संतुलित रहने की संभावना है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।