Bihar Weather: बिहार में झुलसा रही गर्मी, गयाजी में पारा 44 पार; बक्सर, डेहरी, कैमूर में भी आग बरस रही

Sudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

Bihar Weather: बिहार में इन दिनों झुलसाने वाली गर्मी से जन जीवन प्रभावित हो गया है। सोमवार इस साल का सबसे गर्म दिन रहा। राज्य का सबसे गर्म जिला गयाजी रहा जहां का तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Bihar Weather: बिहार में झुलसा रही गर्मी, गयाजी में पारा 44 पार; बक्सर, डेहरी, कैमूर में भी आग बरस रही

Bihar Weather Update: बिहार इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। राज्य के आधे से अधिक जिलों में पारा इतना हाई हो गया है कि चमड़ी झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। सोमवार को गर्मी ने पिछले साल का रिकार्ड तोड़ दिया। गयाजी राज्य का सबसे गर्म जिला रहा जहां का तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार का दिन इस सीजन का अभी तक का सबसे अधिक गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि अगले तीन चार दिनों तक ऐसी स्थिति बनी रहेगी।

सोमवार को प्रदेश के कईे जिलों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गयी। पटना आईएमडी की ओर से बताया गया है कि बेतिया, मोतिहारी, मधुबनी, सुपौल, छपरा, बक्सर, कैमूर, सासाराम, गयाजी, अरवल, औरंगाबाद, मुंगेर समेत कई स्थानों पर तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। कुछ स्थानों में बीते 24 घंटों में तापमान में गिरावट आई। लेकिन, सभी जिलों में तबाही वाली गर्मी पड़ रही है। अगले तीन से चार दिनों तक गर्मी राज्य के लोगों को सताएगी। कुछ जिलों में लू पड़ने के आसार हैं।

एडवाइजरी

सोमवार को बक्सर में तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस, कैमूर में 43.9, देहरी में 44, औरंगाबाद में 43, छपरा में 40.4, औरंगाबाद में 40, अरवल में 39.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम को देखते हुए सिर ढक कर रखने, हल्के कपड़े पहनने के साथ अधिक मात्रा में तरल पदार्थ का सेवन करने की सलाह दी गयी है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों से सिविल सर्जन को अलर्ट कर दिया है। मुजफ्फरपुर, सीतमढ़ी, शिवहर, वैशाली, समस्तीपुर में गर्मी और तेज धूप में बढ़ने वाली बच्चों की बमारी एईएस को लेकर स्वास्थ्य विभाग तैयार है।

दोपहर में यथा संभव मकान के अंदर रहें

मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन की ओर से आमजनों को सलाह दी गई है कि दिन के 11 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच यथा संभव किसी मकान के अंदर ही रहें। मौसम के बुरे प्रभाव खासकर लू से बचने के लिए तला, भूना, मसालेदार खाने से परहेज करें और अधिक से अधिक पानी और पेय पदार्थों का सेवन करें। यथा संभव हल्के रंग के सूती कपड़ों का उपयोग करें।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।