बिहार में कल का मौसम: पटना से भागलपुर तक आंधी-बिजली का येलो अलर्ट, दो जिलो में भारी बारिश की चेतावनी

लाइव हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

बिहार के 25 जिलों में कल (शुक्रवार 17 जुलाई) को मौसम खराब रहने की आशंका है। मौसम विभाग ने पटना से भागलपुर तक आंधी-वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा दो जिलों में भारी बारिश की भी चेतावनी है। मॉनसून के कमजोर पड़ने से अन्य जगहों पर मूसलाधार बरसात फिलहाल नहीं होगी।

bihar weather rain in patna

Bihar Weather Tomorrow: बिहार में शुक्रवार, 17 जुलाई को बारिश के साथ आंधी और वज्रपात होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने दो जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जबकि पटना, भागलपुर समेत 25 जिलों में आंधी, बिजली का येलो अलर्ट है। बिहार में अभी एक-दो दिन मॉनसून संबंधी गतिविधियां कम होंगी। शनिवार के बाद झमाझम बारिश का दौर फिर से शुरू होने की संभावना है।

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 जुलाई को बिहार के बांका और पश्चिम चंपारण जिले में गुरुवार को तेज हवाओं एवं वज्रपात के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा।

पटना, भागलपुर समेत अन जिलों में कल मौसम खराब

मौसम विभाग ने 17 जुलाई को 25 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। पटना, भागलपुर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गयाजी, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, जमुई, लखीसराय, बेगूसराय, मुंगेर और खगड़िया जिले में आंधी के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

इस दौरान हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। इन जिलो में मौसम खराब होने पर एक दो जगहों पर ठनका गिरने की भी आशंका बनी रहेगी। पटना शहर में आंशिक बादल छाए रहेंगे। एक-दो दौर बूंदाबांदी का चल सकता है।

मौसम की मौजूदा स्थिति

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा अपडेट के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश से सटे बिहार के जिलों में ऊपरी हवा का एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। 19 जुलाई से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी से सटे तटों में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके अगले दो दिन में ओडिशा और पश्चिम बंगाल होते हुए उत्तर-पश्चिम की ओर आगे बढ़ने की संभावना है। इसका असर बिहार में भी दिख सकता है।

बिहार में 24 घंटे बाद 4 डिग्री तक गिर सकता है पारा

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटे तक बिहार के तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। हालांकि, उसके बाद राज्य में अधिकतर जगहों पर अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार चंपारण क्षेत्र में भारी बारिश का दौर जारी है। बेतिया में बीते 24 घंटे के भीतर अति भारी बारिश दर्ज की गई। बिहार के अधिकतर हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। वहीं, 18 जुलाई से बिहार में मॉनसून संबंधी गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। चंपारण, सारण, तिरहुत, मिथिला, कोसी और सीमांचल क्षेत्र में 18 से 20 जुलाई तक झमाझम बरसात हो सकती है।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।