Bihar Weather: छाता रखें साथ, आज पटना - आरा, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया और वैशाली समेत इन 15 जिलों में होगी बारिश

लाइव हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में आज भी झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आज 15 जिलों में बारिश के साथ-साथ मेघगर्जन होगा। रविवार को अररिया, मधुबनी, किशनगंज और सुपौल में एक दो जगहों पर भारी बारिश संभावित है।

Bihar Weather

Bihar Weather: बिहार में पिछले कुछ दिनों से बारिश ने लोगों को उमस और गर्मी से बड़ी राहत दी है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल रह-रह कर झमाझम बरस रहे हैं। इससे ना सिर्फ मौसम सुहाना हुआ है बल्कि धान की रोपनी करने वाले किसानों के भी चेहरे खिल उठे हैं। शनिवार को पटना सहित अन्य जिलों में झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। पटना में 43 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चली। एक ही दिन में बादल तीन दिनों का पानी उड़ेल गए। शनिवार को सुबह साढ़े पांच बजे से साढ़े आठ बजे के बीच औसत 46 मिमी बारिश हुई। सर्वाधिक बारिश पटना जिले के विक्रम में 99.6 मिमी दर्ज की गई। रविवार को अररिया, मधुबनी, किशनगंज और सुपौल में एक दो जगहों पर भारी बारिश संभावित है। मौसम विभाग ने आज यानी 12 जुलाई को 15 जिलों में बारिश का अनुमान जताया है।

इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आज अररिया, भोजपुर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, किशनगंज, मधेपुरा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, सारण, सिवान, सुपौल, वैशाली और पश्चिम चंपारण के कई हिस्सों में बारिश और मेघ गर्जन की संभावना है।

मुजफ्फरपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मुजफ्फरपुर जिले में रविवार को भी अरब सागर से आने वाले मानसून के सक्रिय बने रहने की संभावना है। यहां तेज बारिश होने को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही गरज, चमक और तेज हवा के साथ-साथ वज्रपात की भी संभावना है। पूसा स्थित ग्रमीण मौसम विज्ञान केंद्र ने कई जगहों पर तेज बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। जिले में अरब सागर से आनेवाले मानसून का बेहतर ट्रफ बना हुआ है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी में बनने वाले मानसूनी प्रभाव अभी कमजोर है। इसी वजह से एक समान ना होकर खंड बारिश हो रही है।

पूर्णिया में येलो अलर्ट, 24 घंटे तक बारिश की संभावना

पूर्णिया जिले में शनिवार सुबह से ही बादल छाए रहने के कारण शहर का मौसम सुहावना बना रहा। शुक्रवार रात एवं शनिवार अहलु सुबह शहर में बारिश हुई। शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक 29.7 मिलीमीटर बारिश हुई है। बारिश होने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली। पिछले एक सप्ताह से पूर्णिया का मौसम मिनी दार्जिलिंग साबित होने लगा है। हालांकि, शनिवार दोपहर के बाद धूप निकलने के कारण लोगों को गर्मी महसूस होने लगी।

एक सप्ताह से मौसम में बदलाव बूंदाबांदी और बारिश होने के कारण धान का बिचड़ा हरा भरा होने लगा है। विगत एक सप्ताह से मौसम धान रोपनी के लिए अनुकूल रहने के कारण किसान धान रोपनी में तेजी से जुट गये हैं। मौसम विभाग के सहायक वैज्ञानिक राकेश कुमार ने बताया कि शनिवार को न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी 12 जुलाई, 13, जुलाई , 14 जुलाई, 15 जुलाई ,16 जुलाई एवं 17 जुलाई को येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटे में बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

भागलपुर में बारिश का सिलसिला जारी

भागलपुर जिले में बारिश का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। शहर समेत जिले के विभिन्न स्थानों पर बारिश होती रही। बारिश के कारण लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। दिन में कम समय के लिए धूप निकली। अधिकतम तापमान दो डिग्री घटकर 30.2 डिग्री व न्यूनतम 25.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 4.4 किमी/घंटा की गति से पूर्वा हवा चलती रही। सबौर समेत जिले के अन्य हिस्सों में औसत 44.2 मिलीमीटर बारिश हुई। बीएयू सबौर व भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 12-15 जुलाई के दौरान, भागलपुर समेत दक्षिण बिहार के जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी चलने और मध्यम बारिश होने का अनुमान है। बांका, नवादा जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

गयाजी में कैसा मौसम

गयाजी जिले में मानसून के सक्रिय होने से बादल छाए हैं और हल्की बारिश हो रही है। शनिवार को भी बादल छाए रहे। सुबह बोधगया इलाके में अच्छी वर्षा हुई। करीब 30.8 मिलीमीटर बारिश हुई है। गया जी शहर में सुबह कुछ समय के लिए हल्की बारिश ही हुई। मौसम विशेषज्ञ एस के पटेल ने बताया कि अब मानसून एक्सिस प्रभावशाली है। पूरे देश में मानसून सक्रिय हो जाने की घोषणा हुई है। बतााय कि 13 या 14 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया बन रहा है। अनुमान है कि इस बार लो प्रेशर एरिया ऊपर से गुजरेगी। साथ ही मानसून एक्सिस भी प्रभावशाली रहेगा। दोनों के असर से 14 या 15 जुलाई से अच्छी बारिश का अनुमान है। अगले दो दिनों में जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। बादल छाए रहने और पुरवैया चलने का अनुमान है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।