Bihar Weather Today: बिहार में बाढ़ के बीच अगले तीन दिन भारी बारिश, आज चंपारण-सीवान में बरसात; 11 जिलों में वज्रपात
Bihar Weather Today: बिहार के कई जिलों में आज भी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ श्री गंगानगर, नारनौल, उत्तरप्रदेश के मध्य हिस्सों में कम दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र डेहरी, पुरुलिया, दीघा से होते हुए उत्तर पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक जा रही है।

Bihar Weather Today: बिहार के अलग-अलग जिलों में बादलों सक्रियता बनी हुई है। कहीं झमाझम बारिश है, तो कहीं उमस की स्थिति है। मंगलवार को बादलों की आवाजाही के साथ कई स्थानों पर छिटपुट वर्षा के आसार हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार को 11 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात का पूर्वानुमान किया है। राज्य के चार जिले गोपालगंज, सीवान, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में भारी वर्षा की चेतावनी दी है। जबकि पटना में बूंदाबांदी के आसार हैं। रविवार की देर रात पटना के आसपास इलाकों के साथ झमाझम बारिश वर्षा हुई। पटना के पुनपुन में 69.2 मिमी, मसौढ़ी में 48 मिमी, पालीगंज में 40.8 मिमी, दुल्हिन बाजार में 60.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मधुबनी के लौकही में 118.5 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। बुधवार से दक्षिण बिहार के अधिकतर जिलों में बादलों की सक्रियता बढ़ने के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ श्री गंगानगर, नारनौल, उत्तरप्रदेश के मध्य हिस्सों में कम दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र डेहरी, पुरुलिया, दीघा से होते हुए उत्तर पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। पश्चिमी असम के आसपास हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इन मौसमी प्रभाव के कारण प्रदेश के अलग-अलग भागों में दो से तीन दिनों के दौरान मेघ गर्जन के साथ भारी वर्षा की गतिविधियां बने होने की संभावना है। सोमवार को प्रदेश के अलग-अलग भागों में बादलों की आवाजाही के साथ राजधानी में उमस का प्रभाव बना रहा। जबकि, फारबिसगंज, मोतिहारी, शेखपुरा में छिटपुट वर्षा की स्थिति बनी रही।
सोमवार को पटना सहित 18 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस एवं 34.9 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। मुजफ्फरपुर के ढोली में 52 किमी प्रतिघंटा हवा की रफ्तार दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों में दर्ज हुई बारिश
अररिया में 77.2 मिमी, मधुबनी के खुटौना में 65.2 मिमी, गया जी के टेकारी में 64.8 मिमी, मधेपुरा के मुरलीगंज में 58.4 मिमी, वाल्मीकि नगर में 57.2 मिमी, किशनगंज के बहादुरगंज में 50.6 मिमी, गया के कोच में 49.8 मिमी, किशनगंज के दिघलबैंक में 43 मिमी, समस्तीपुर के विभूतिपुर में 42.4 मिमी, किशनगंज के चरघरिया में 38.6 मिमी, मुजफ्फरपुर के रेवाघाट में 38.6 मिमी, किशनगंज के तैयबपुर में 38.4 मिमी, बांका के बौसी में 38.2 मिमी, सुपौल के छातापुर में 37.6 मिमी, अररिया के नरपतगंज में 37 मिमी, नवादा में 36.8 मिमी, भोजपुर के कोइलवर में 36 मिमी, सुपौल के बीरपुर में 35.8 मिमी, किशनगंज में 33.2 मिमी, भोजपुर के संदेश में 33 मिमी , नालंदा के बेन में 32.8 मिमी, बेगूसराय के बरौनी में 32.4 मिमी, नवादा के कौआकोल में 32.2 मिमी, किशनगंज के कोचाधाम में 32.2 मिमी, सहरसा के सतार कटैया में 31.8 मिमी, वैशाली के लालीगंज में 30.2 मिमी, सीतामढ़ी के ढेंगरब्रिज में 30 मिमी, अररिया के फारबिसगंज में 27.2 मिमी, गोपालगंज के भोरे में 26.8 मिमी एवं अररिया के रानीगंज में 26.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।


