Bihar Weather Today 21st September: बिहार में आज हल्की 2 दिन बाद झमाझम बारिश, इन जिलो में गरज-तड़क; मौसम का हाल
Bihar Weather Today 21st September: 24 सितंबर को बांका, भागलपुर, जमुई, कटिहार, किशनगंज एवं पूर्णिया में मेघ गर्जन के साथ भारी वर्षा की संभावना है, जबकि 25 सितंबर को औरंगाबाद, बेगूसराय, पूर्वी चंपारण, गया, मुंगेर में बारिश होगी।

Bihar Weather Today 21st September: बंगाल की खाड़ी की ताजा गतिविधियों से बिहार में 23 से 26 सितंबर के बीच झमाझम बारिश और गरज-तड़क का पूर्वानुमान है। उत्तर बिहार में इसकी तीव्रता अधिक रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में चक्रवाती परिसंरण अवदाब और फिर कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो सकता है। इस दौरान राज्य में कई जगहों पर गरज-तड़क और भारी बारिश की आशंका है। 24 सितंबर को बांका, भागलपुर, जमुई, कटिहार, किशनगंज एवं पूर्णिया में मेघ गर्जन के साथ भारी वर्षा की संभावना है, जबकि 25 सितंबर को औरंगाबाद, बेगूसराय, पूर्वी चंपारण, गया, मुंगेर, समस्तीपुर, सीवान, वैशाली एवं पश्चिमी चंपारण में भारी बारिश संभावित है।
रविवार को पटना में दिनभर उमस की स्थिति रही, जबकि शाम में तेज हवा के साथ बादल छाए। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई। पटना सहित आसपास इलाकों में छिटपुट वर्षा से लोगों को उमस से राहत मिली। दिन में आसमान साफ होने से 11 जिलों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री रहा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार सोमवार को पटना सहित सभी जिलों में बादलों की आवाजाही होने के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा के साथ उमस का प्रभाव बना रहेगा। रविवार को दिनभर उमस के बाद रविवार को राज्य के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। डेहरी में 21.6 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई।
इन स्थानों पर दर्ज हुई वर्षा
हाजीपुर में 21.4 मिमी, भभुआ के अधवारा में 18.6 मिमी, बेगूसराय के मटियानी में 15.6 मिमी, जमुई के चकाई में 14.2 मिमी, गया में 13.0 मिमी, वैशाली में 12.6 मिमी, पूर्वी चंपारण के सिकटा में 12.6 मिमी, सारण के गरखा में 8.4 मिमी, पटना के दुल्हिन बाजार में 8.2 मिमी, अरवल के कुर्था में 8.0 मिमी, जहानाबाद के घोसी में 7.4 मिमी, पटना के बिक्रम में 6.4 मिमी, जहानाबाद में 5.2 मिमी, पश्चिम चंपारण के चनपटिया में 2.8 मिमी, पटना के मनेर में 2.4 मिमी, सारण के एकमा में 2.2 मिमी, बिहारशरीफ में 2.2 मिमी, गया के टेकारी में 1.8 मिमी, औरंगाबाद के गोह में 1.6 मिमी, शेखपुरा में 1.5 मिमी, भभुआ के रामपुर में 1.2 मिमी, पटना के पालीगंज में 0.6 मिमी, दरभंगा में 0.5 मिमी एवं रोहतास के तिलौथू में 0.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना - 35.2 - 28.0
गया - 33.8 - 25.5
भागलपुर - 34.6 - 27.7
मुजफ्फरपुर - 33.8 - 27.7

