Bihar Weather Today 26th August: बिहार के गोपालगंज, बक्सर में भारी बारिश; नवादा समेत 20 जिलों में येलो अलर्ट;मौसम का हाल

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

Bihar Weather Today 26th August: मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में आज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा गोपालगंज, सीवान और बक्सर में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान भी जताया गया है। 

Bihar Weather Today
बिहार के तीन जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

Bihar Weather Today 26th August: बिहार के कुछ जिलों में बारिश हो रही है तो अभी भी कई जगहों पर लोगों को उमस झेलना पड़ रहा है। बुधवार को मौसम विभाग ने बिहार के बक्सर, गोपालंगज, सीवान और पश्चिम चंपारण में भारी बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने 24 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें बांका, भागलपुर, नवादा, नालंदा गया, खगड़िया और मुंगेर समेत अन्य कई जिले शामिल हैं। बिहार के विभिन्न जिलों में अपेक्षाकृत कम बारिश हुई है। कहा जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी में बना एक विशेष सिस्टम इसकी वजह है। गंगा से सटे पश्चिम बंगाल, झारखंड और उत्तरी ओडिशा के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ही एक चक्रवाती परिसंचरण हवा में करीब 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला है।

30 अगस्त तक बारिश होने का पूर्वानुमान

भागलपुर। बीएयू के मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 26-30 अगस्त के दौरान, दक्षिण बिहार के जिलों में आसमान में घने बादल छाए रह सकते हैं। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने एवं हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। मौसम विज्ञान विभाग के नोडल अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस था।

मगध प्रमंडल में कम बारिश

इस बार बारिश की स्थिति सूबे के साथ मगध प्रमंडल में भी ठीक नहीं है। बरसात के करीब ढाई माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद स्थिति अच्छी नहीं है। मगध के एक भी जिले में सामान्य से अधिक वर्षा नहीं हुई है। मगध में सबसे कम बारिश जहानाबाद और सबसे अधिक औरंगाबाद में हुई है। 22 अगस्त शनिवार तक जहानाबाद में सामान्य से 63 प्रतिशत कम और औरंगाबाद में 25 फीसदी कम बरसात हुई है। सूबे में भी सामान्य 40 प्रतिशत कम यानी 995.8 की तुलना में 646.1 मिलीमीटर वर्षा हुई है।

दो दिनों में भारी बारिश का अनुमान नहीं, 25 से बदल सकता है मौसम

मौसम विशेषज्ञ एसके पटेल ने बताया कि इस बार मानसून की स्थिति कमजोर रहने के कारण बारिश अच्छी नहीं हुई। बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बनने के बाद स्थिति अनुकूल नहीं रहने के कारण वर्षा कम हुई है। आगे भी भारी बारिश का अनुमान नहीं है। उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर है। मानसून ट्रफ लाइन गंगा के मैदानी इलाकों से गुजरेगी।

ऐसी स्थिति है कि 25 अगस्त से मौसम का मिजाज बदल सकता है। लेकिन, भारी बारिश का अनुमान नहीं है। बादल छाने और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इधर, तीन-चार दिनों से बारिश नहीं होने के कारण उमस वाली गर्मी सता रही है। शनिवार को दोपहर बाद हल्की बंदाबांदी हुई। बारिश नहीं होने से अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रह रहा है। शनिवार को अधिकतम सामान्य से दो डिग्री अधिक 34.6 और न्यूनतम 27.4 डिग्री रहा

11 एमएम बारिश, उमस बरकरार

पूर्णिया में मंगलवार को सुबह में आसमान में बादल छाए रहने से मौसम सुहावना बना रहा। विगत रात एवं मंगलवार सुबह हल्की रिमझिम बारिश होने से गर्मी से व्याकुल लोगों को कुछ राहत मिली। सोमवार देर रात एवं मंगलवार सुबह को मिलाकर कुल 11 मिलीमीटर बारिश हुई। हालांकि बारिश के बावजूद दिन चढ़ते ही धूप खिलने से उमस भरी गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़ने लगी। मंगलवार को सुबह से ही आसमान में उमड़ते घुमड़ते बादल छाए रहने के बाद भी लोगों को गर्मी से परेशानी हुई। इस दौरान बिजली की लुका-छिपी से लोगों की परेशानी और बढ़ गयी। दोपहर में लोगों को उमस भरी गर्मी महसूस हुई।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsबिहार के गोपालगंज, बक्सर में भारी बारिश; नवादा समेत 20 जिलों में येलो अलर्ट