Bihar Weather: आज से 4 दिनों तक झमाझम बारिश, कई जिलों ठनका के आसार; IMD की रिपोर्ट क्या?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अगले चार से पांच दिनों तक मानसून बिहार पर मेहरबान दिख रहा है। उत्तर से दक्षिण बिहार के जिलों में कहीं झमाझम तो कहीं मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना व्यक्त की गयी है।

Bihar Weather Today
Bihar Weather Today

Bihar Weather Today: बिहार में मानसून एक्टिव है। पिछले कुछ दिनों में राज्य के विभिन्न जिलों मानसून की बारिश हुई है। अगले चार से पांच दिनों तक मानसून बिहार पर मेहरबान दिख रहा है। उत्तर से दक्षिण बिहार के जिलों में कहीं झमाझम तो कहीं मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना व्यक्त की गयी है। आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक कुछ जिलों में आज बारिश के सात गरज-तड़क व ठनका के आसार हैं। वहीं हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है। बिहार में आज तापमान 28 से 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। नमी का स्तर 93 % तो वायुमंडलीय दबाव 1002 के स्तर पर रहने के आसार हैं।

चार जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

आज 22 अगस्त शनिवार के लिए मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। बताया गया है कि पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, अररिया और किशनगंज में जोरदार बारिश होगी। इसके साथ गोपालगंज, आरा, रोहतास, कैमूर, बक्सर, छपरा और सीवान में आंधी के साथ ठनका का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं पटना, गया, नालंदा, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, बेगूसराय, दरभंगा में मौसम खराब रहेगा।

पटना में आज छिटपुट बारिश के आसार

बादलों की आवाजाही के साथ तेज धूप से पटना सहित कई जिलों में उमस की स्थिति है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को अररिया, पूर्वी और चंपारण, किशनगंज एवं पश्चिम चंपारण जिले में मेघ गर्जन के साथ भारी बारिश की चेतावनी है। उत्तर व दक्षिण भागों के कुछ स्थानों पर वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है। पटना सहित आसपास के अन्य जिलों में शनिवार को बादल छाए रहने के साथ छिटपुट बारिश के आसार हैं।

भागलपुर में 26 तक हल्की बारिश का अनुमान

आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच शुक्रवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। नियमित अंतराल में तेज धूप निकलने से उमस और गर्मी का भी अहसास हुआ। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.4 व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 22-26 अगस्त के दौरान भागलपुर समेत दक्षिण बिहार के जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28-29 डिग्री रहने की संभावना है। बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ. बीरेंद्र कुमार के अनुसार, धान की फसल में समय पर निराई-गुड़ाई करें।

मुजफ्फरपुर में बूंदाबांदी की संभावना

मुजफ्फरपुर जिले का मौसम शुक्रवार को गर्म और उमसभरा रहा। सुबह से निकली धूप के बीच बादलों की आवाजाही जारी रहने से हवा में नमी की अधिकता रही। इस कारण उमस की औसत मात्रा सामान्य से काफी अधिक रहने से लोगों को परेशानी हुई। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल पदाधिकारी ने कहा कि जिले में बारिश की स्थिति कमजोर बनी हुई है। कल कुछ जगहों पर बूंदाबांदी की संभावना है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस , जबकि न्यूनतम तापमान 25.6 दर्ज किया गया। एक मिमी बारिश दर्ज की गई।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsBihar Weather: आज से 4 दिनों तक झमाझम बारिश, कई जिलों ठनका के आसार