Bihar Weather Today: 5 जिलों में ऑरेंज तो 7 में बारिश का येलो अलर्ट; आंधी और ठनका की चेतावनी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Bihar Weather Today: मौसम विभाग ने रिपोर्ट में बताया है कि राज्य के 12 जिलों में आज बारिश होगी। सात जिलों के लिए येलो अलर्ट तो पांच जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के साथ तेज हवाएं और ठनका की भी आशंका है।

Bihar Weather
Bihar Weather

Bihar Weather Today: मानसून की सक्रियता से बिहार में आज भी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने रिपोर्ट में बताया है कि राज्य के 12 जिलों में आज बारिश होगी। सात जिलों के लिए येलो अलर्ट तो पांच जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के साथ तेज हवाएं और ठनका से भी बिहार वासियों को सावधान किया गया है। कल शुक्रवार को भी कई जिलों में बारिश हुई। आज हवा में नमी का स्तर 93 प्रतिशत तो वायुमंडलीय दबाव 1007 है। तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से 32 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। कल रविवार को भी प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है।

आज शनिवार 5 सितम्बर को बिहार के अधिकांश जिलों में आसमान में बादल छाए हुए हैं। हालांकि, मानसून पहले से थोड़ा कमजोर पड़ा है पर बारिश की गतिविधियां अभी बरकार हैं। मौसम विभाग की ओर से पश्चिमी चंपारण(बेतिया), पूर्वी चंपारण(मोतिहारी), सीवान, सारण और गोपालगंज जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी की रिपोर्ट में जिन सात जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है उनमें मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा और मधुबनी शामिल हैं। इनमें से कई जिलों में बाढ़ भी आई हुई है।

तेज हवा और ठनका की आशंका

रिपोर्ट के अनुसार बारिश के साथ आंधी और ठनका गिरने के भी आसार हैं। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। प्रदेश वासियों खासकर किसानों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। जिन जिलों में पहले से बाढ़ का प्रकोप है वहां बारिश से आम जनों की परेशानी और बढ़ सकती है। बताया जा रहा है कि कल रविवार को बिहार का मौसम बारिश वाला रहेगा।

शुक्रवार को इन जिलों में बारिश दर्ज की गई-

बिहारशरीफ में 50 मिमी

मुजफ्फरपुर के सराय में 36.4 मिमी

मुजफ्फरपुर के पारू में 35.8 मिमी

गोपालगंज में 36.6 मिमी

कटिहार में 41 मिमी

अररिया में 47.4 मिमी

मुंगेर में 34.6 मिमी

बक्सर के राजपुर में 32 मिमी

वैशाली में 33.6 मिमी

समस्तीपुर में 27.2 मिमी

पूर्णिया के अमौर में 25.2 मिमी

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsBihar Weather: 5 जिलों में ऑरेंज तो 7 में बारिश का येलो अलर्ट, ठनका की चेतावनी