Bihar Weather Today: तेज धूप के आसार, उमस छुड़ाएगी पसीने; बारिश पर क्या कहता है IMD?

लाइव हिन्दुस्तान, अररिया
Follow us on Google News
share

आज पटना समेत अधिकांश जिलों में तेज धूप का सामना करना पड़ सकता है। धूप और उमस की वजह से गर्मी का एहसास अधिक होगा।

Bihar Weather
Bihar Weather

Bihar Weather Today 2nd October: बिहार से मानसून की चलाचली की बेला आ गई है। बारिश के छोटे-छोटे चक्र के बाद अगले हफ्ते में बिहार से इसकी विदाई हो जाएगी। आज शुक्रवार 2 अक्तूबर को राज्य में तेज धूप और उमस लोगों को परेशान करेगी। आज कहीं भी बारिश के आसार नहीं हैं। पटना समेत अधिकांश जिलों में तीखी धूप लोगों के पसीने छुड़ाएगी। अगले कुछ दिन तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा। इस बार सूबे में ठंड की दस्तक देर से होगी। साथ ही गर्म रातों की संख्या बढ़ेगी।

मौसम विभाग के विशेषज्ञों से मिली जानकारी अनुसार बिहार में बारिश कराने वाली कोई मजबूत मौसमी प्रणाली सक्रिय नहीं दिख रही है। कई दिनों तक बारिश की वजह से हवा में मौजूद नमी और तेज धूप मिलकर पसीने छुड़ाएगा। कम तापमान में भी गर्मी का एहसास अधिक होगा। आज राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान लगाया गया है। धूप तेज होने की वजह से दोपहर में गर्मी का असर और ज्यादा महसूस होगा। आईएमडी की ओर से बताया जा रहा है कि आगामी 4 अक्टूबर तक राज्य का मौसम मुख्य रूप से शुष्क ही बना रहेगा।

दिसम्बर तक तापमान सामान्य से ऊपर

बिहार की वातावरणीय परिस्थितियां इस बात का इशारा कर रही हैं कि अगले तीन महीनों में सूबे में तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा। मौसमविदों के मुताबिक ऐसा नहीं है कि भारी शीतलहर जैसी स्थिति नहीं बनेगी। लेकिन, सर्दियों में तापमान के उतार-चढ़ाव का मौसम बना रहेगा। रात का तापमान कई बार सामान्य से ऊपर रह सकता है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि दिसंबर तक सूबे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने के आसार हैं।

अलनीनो का असर फरवरी तक

मौसम विभाग के अनुसार मानसून वर्षा के बाद ठंड पर अलनीनो का असर फरवरी तक बने रहने के आसार हैं। ऐसे में मौसम चक्र पर इसका असर पड़ेगा। जनवरी व फरवरी में ठंड में वृद्धि के आसार है। हालांकि स्थानीय स्तर पर पश्चिमी विक्षोभ, कोहरा, हवा की दिशा और अचानक मौसम परिवर्तन से कुछ दिनों के लिए तापमान में गिरावट की संभावना है। रबी फसलों की बुआई और पैदावार में भी इसका असर पड़ सकता है। विशेषकर गेहूं की फसल पर इसका प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

पहले हफ्ते 33 डिग्री से नीचे रहेगा तापमान

अक्तूबर के पहले हफ्ते में प्रदेश का अधिकतम पास 30-33 डिग्री के बीच एवं न्यूनतम 22-24 डिग्री के बीच रहने के आसार है। वहीं, इस सप्ताह उत्तर पूर्व भागों के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा, मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ 30-40 किमी प्रतिघंटा हवा की रफ्तार रहने के आसार है। दिन का तापमान अधिक रहने से सुबह-शाम की ठंडक के बावजूद गर्माहट बने रहने के आसार है। ताजा स्थिति के अनुसार सूबे में शुक्रवार को मौसम शुष्क और सामान्य बना रहेगा। तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsतेज धूप के आसार, उमस छुड़ाएगी पसीने; बारिश पर क्या कहता है IMD?