Bihar Weather Today 10 August: बिहार के गोपालगंज, बक्सर और भोजपुर में वज्रपात; कैमूर-किशनगंज में भारी बारिश का अलर्ट

हिन्दुस्तान, पटना
share

Bihar Weather Today 10 August: बिहार में मानसून की गतिविधि में थोड़ी कमी आाई है। आज 11 जिलों प. चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, बक्सर, सारण, भोजपुर, कैमूर, आदि में मेघ गर्जन व वज्रपात की चेतावनी है।

Bihar Weather Today
पटना में बादलों की आवाजाही के साथ कुछ स्थानों पर आंधी और छिटपुट बारिश के आसार हैं। (फाइल फोटो)

Bihar Weather Today 10 August: बिहार में मानूसन की गतिविधियां थोड़ी कमजोर होने से बारिश में कमी आई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार चार दिनों बाद अलग-अलग भागों में मेघ गर्जन के साथ भारी वर्षा के आसार हैं। सोमवार को पटना में बादलों की आवाजाही के साथ कुछ स्थानों पर आंधी और छिटपुट बारिश के आसार हैं। 11 जिलों प. चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, बक्सर, सारण, भोजपुर, कैमूर, आदि में मेघ गर्जन व वज्रपात की चेतावनी है। किशनगंज और कैमूर में भारी वर्षा की चेतावनी है। रविवार को पटना व आसपास इलाकों में धूप और बादल के आने-जाने के साथ मौसम सामान्य बना रहा। पटना सहित 12 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

इधर भागलपुर जिले में रविवार को सूरज के तेवर काफी तल्ख रहे। तेज धूप की जलन से लोग बेहाल रहे। दोपहर में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री रहा। मौसम विज्ञान के अनुसार, 10 से 12 अगस्त के दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। मुजफ्फरपुर में तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा और छिटपुट बारिश के आसार हैं।

सुबह रिमझिम बारिश से सुहाना हुआ मौसम, धूप ने बढ़ाई उमस

पूर्णिया जिले में रविवार सुबह आसमान में बादल छाए रहने और हल्की रिमझिम बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। सुबह से करीब 2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। हालांकि दिन चढ़ने के साथ बादल छंटने लगे और धूप निकलने से उमस बढ़ गई। इससे लोगों को गर्मी से फिर परेशानी होने लगी। सुबह से ही आसमान में उमड़ते-घुमड़ते बादल छाए रहे। हल्की बारिश के कारण सुबह के समय तापमान में थोड़ी नरमी महसूस हुई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन दोपहर होते-होते धूप की तपिश बढ़ गई। उमस के कारण घर से बाहर निकलने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन चढ़ने के साथ धूप तेज हो गया।

मानसून अवधि में नावों का निबंधन सुनिश्चित होगा

बिहार में मानसून अवधि के दौरान संभावित बाढ़ को देखते हुए परिवहन विभाग ने जिलों से नावों से संबंधित पूरी जानकारी मांगी है। राज्य परिवहन आयुक्त आरिफ अहसन ने सभी जिला परिवहन पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि अपने-अपने जिले में चिह्नित और अचिह्नित घाटों की संख्या, निबंधित तथा अनिबंधित नावों की कुल संख्या, सर्वे की जा चुकी नावों की संख्या आदि की पूरी रिपोर्ट शीघ्र भेजें। सुनिश्चित करें कि सभी नावों का निबंधन अनिवार्य रूप से हो। ताकि बाढ़ जैसी आपात स्थिति में उनका उपयोग सुचारू रूप से हो सके।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsबिहार के गोपालगंज, बक्सर और भोजपुर में वज्रपात; किशनगंज में भारी बारिश का अलर्ट