Bihar Weather: कहीं धूप, कहीं बारिश, 15 -17 मार्च तक खराब रहेगा मौसम; पटना का हाल जानें

Mar 13, 2026 09:46 am ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

Bihar Weather: आज 13 मार्च शुक्रवार को कई जिलों में आसमान में बादल छाए हैं तो कुछ जिलों में धूप निकल गई है। आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सी रहने का अनुमान है। आद्रता 32 प्रतिशत को वायुमंडलीय दवाब 1008 के स्तर पर पाया गया है।

Bihar Weather: कहीं धूप, कहीं बारिश, 15 -17 मार्च तक खराब रहेगा मौसम; पटना का हाल जानें

Bihar Weather: बिहार में मौसम के तेवर बदल रहे हैं। कहीं बारिश तो कहीं तेज धूप की स्थिति देखी जा रही है। मार्च में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। आज 13 मार्च शुक्रवार को पटना समेत कई जिलों में आसमान में हल्के बादल छाए हैं तो कुछ जिलों में धूप निकल गई है। आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सी रहने का अनुमान है। आद्रता 32 प्रतिशत को वायुमंडलीय दवाब 1008 के स्तर पर पाया गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि 15 मार्च से 17 मार्च तक राज्य में मौसम खराब रहने की संभावना है।

बिहार में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बारिश वाले हालात बने हुए हैं। लेकिन, इस दौरान कई जिलों में तीखी धूप देखने को मिली। इन जिलों में तेज गर्मी से मार्च महीने में लोग परेशान दिखे। बिहार के कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया। गुरुवार रात से सीमांचल के जिले किशनगंज, पूर्णिया और अररिया समेत कुछ जिलों में मौसम बदला हुआ है। इन जिलों में शुक्रवार तक हवा के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है। इसके साथ वज्रपात की भी संभावना जताई गई है।

बिहार के मौसम को लेकर बताया जा रहा है कि अगले पांच दिनों तक राज्य के मौसम में और भी बदलाव देखने को मिलेगा। खासकर 15 मार्च से 17 मार्च तक मौसम अधिक खराब रहने की संभावना है। लोगों के बाहर निकलते समय सावधान रहने की सलाह दी गयी है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार आज पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, सुपौल जिलों के कुछ भागों में मध्यम दर्जे के मेघगर्जन के साथ बारिश की प्रबल संभावना है। 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा के दर से हवा बहने के आसार हैं।

सबसे गर्म जिला भभुआ

ताजा रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को राज्य भर में सबसे अधिक तापमान भभुआ जिले में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को जिले में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा तो अन्य कई जिलों में भी 30 डिग्री के ऊपर तापमान पाया गया। इसके साथ पटना में अधिकतम 34.3 डिग्री, गया में 34.8 डिग्री, नालंदा में तापमान 35.6 डिग्री, औरंगाबाद में 34.4 डिग्री, देहरी में 35.4 डिग्री, बक्सर में 34.4 डिग्री, छपरा में 33.7 डिग्री और वैशाली में 32.6 डिग्री सेल्सियस नोट किया गया। कई जिलों में जल संकट के आसार दिखने लगे हैं।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।