Bihar Weather: मार्च में तीखी हुई धूप, बिहार में आज बारिश को लेकर क्या है मौसम विभाग का अपडेट?

Mar 14, 2026 10:38 am ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

Bihar Weather Today: नेपाल समेत बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश से दो दिनों से स्थिति कुछ सामान्य है। 15 से 17 मार्च के बीच मौसम और खराब होने के आसार है।

Bihar Weather: मार्च में तीखी हुई धूप, बिहार में आज बारिश को लेकर क्या है मौसम विभाग का अपडेट?

Bihar Weather Today: बिहार में बारिश की चेतावनी के बीच मौसम के तेवर तल्ख होते जा रहे हैं। मार्च में ही गर्मी का प्रभाव बढ़ गया है। धूप दिनोंदिन तीखी होती जा रही है। नेपाल समेत बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश से दो दिनों से स्थिति कुछ सामान्य है। 15 से 17 मार्च के बीच मौसम और खराब होने के आसार है। 23 मार्च तक तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और अप्रैल महीने में 40 डिग्री के स्तर तक पहुंचने की संभावना जताई गयी है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आज शनिवार 14 मार्च को आज दिन में धूप तो रात में आसमान में हल्के बादल दिखेंगे। आज आद्रता का स्तर 35 % तो वहीं वायुमंडलीय दबाव 1009 के स्तर पर है। आज मौसम शुष्क रहेगा। कल 15 मार्च को कुछ जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। राज्य में एक्यूआई की बात करें तो आबोहवा अनहेल्दी रहेगा।

बीते 24 घंटो की बात करें तो मौसम का मिजाज मिला जुला देखने को मिला। कुछ जिलों में बादल छाए रहे, कुछ स्थानों पर बारिश हुई तो कई जिलों में तीखी धूप देखने को मिली। इस वजह से दिन में गर्मी की धमक बनी रही। रात को मौसम हल्का सर्द पड़ गया। हालांकि शहरी इलाकों में पंखा चलाने का वातावरण देखा गया। शुक्रवार को राज्य में सर्वाधिक तापमान कैमूर में 36.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभा की ताजा रिपोर्ट के अनुसार कल 15 मार्च से बिहार के वेदर कंडीशन में और भी बदलाव देखने को मिलेगा। 17 मार्च तक मेघगर्जन, वज्रपात, तेज हवा के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। राज्य के चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, मधुबनी, अररिया, किशनगंज, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, कटिहार, पूर्णिया जिलों के लिए इस अवधि में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तीस से चालीस किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गयी है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।