Bihar Weather: छाता-बरसाती साथ रखें; 32 जिलों के 385 प्रखंडों में आंधी-पानी का अलर्ट, पटना में झमाझम बारिश
Bihar Weather Today: 32 जिलों के 383 प्रखंडों में गरज-तड़क और तेज हवा के साथ बारिश की का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है। राजधानी पटना में अहले सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। मुजफ्फरपुर और आसपास के कई जिलों में शुक्रवार दोपहर से ही आसमान में बादल छाए हैं।

Bihar Weather Today: बिहार में सभी जिलों में मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम का मिजाज सुहावना हो गया है। आज अगर घर से निकलते हैं तो छाता या बरसाती जरूर साथ रखें क्योंकि, राज्य के 32 जिलों के 383 प्रखंडों में गरज-तड़क और तेज हवा के साथ बारिश की का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है। राजधानी पटना में अहले सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। मुजफ्फरपुर और आसपास के कई जिलों में शुक्रवार दोपहर से ही आसमान में बादल छाए हैं और समय के अंतराल पर कुछ-कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो रही है। मुजफ्फरपुर, मोतिहारी सीमा के इलाकों में गुरुवार को जमकर बारिश हुई। मौसम में बदलाव से किसानों के चेहरे खिल गए हैं क्योंकि, धान और रबी फसल की बुआई में तेजी आ गई है। इस बीच मौसम विभाग ने आपदा और मौसमी दुष्प्रभाव से सावधान रहने की सलाह दी है।
बिहार में काफी इंतजार के बाद आज इतने बड़े पैमाने पर बारिश की स्थिति बनी है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार आज पटना, मुजफ्फरपुर, अररिया, औरंगाबाद, अरवल, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, दरभंगा, दोनों चंपारण, गया, गोपालगंज, जहानाबाद, जमुई, कटिहार, खगड़िया, लखीसराय, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, नालंदा, नवादा, पूर्णिया, सहरसा, समस्तीपुर, सारण, शेखपुरा, शिवहर, सीतामढ़ी, सीवान, सुपौल, वैशाली जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे के मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश के साथ तेज हवा की संभावना जताई गई है। इन जिलों के 385 प्रखंडों में आज बारिश की स्थिति के बीच गर्मी कम रहेगी।
मुजफ्फरपुर के आस पास ट्रफ लाइन
शुक्रवार को मुजफ्फरपुर और आसपास के जिलों में खंड बारिश दर्ज की गई। ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि जिले में अरब सागर से आनेवाले मानसून का प्रभाव गुरुवार से बढ़ा है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी से आनेवाले मानसून की स्थिति अभी भी कमजोर पड़ी है। इसी कारण जिले में खंड बारिश हो रही है। मुजफ्फरपुर के उत्तरी और पश्चिमी इलाकों के कुछ जगहों पर जहां तेज बारिश हुई, वहीं पूर्वी और दक्षिण इलाकों में रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही। इससे तापमान में भी कमी आने से लोगों ने राहत की सांस ली।
कल भी तेज हवा के साथ बारिश के आसार
शनिवार और रविवार को तेज पछुआ हवा के भारी बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान 60 से 70 मिमी तक बारिश हो सकती है। पछुआ हवा की रफ्तार भी 40 से 50 किमी प्रतिघंटे रह सकती है। पूसा कृषि विवि के ग्रामीण मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार इसकी संभावना जताई है। साथ ही बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान तेज हवा के अलावा गरज के बीच ठनका गिरने की भी चेतावनी दी गई है।
लेखक के बारे में
Sudhir Kumarटीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।
और पढ़ें

