Bihar Weather: बिहार में 2 दिन कोहरा, सुबह-शाम ठंड; जानिए मौसम का हाल

Jan 19, 2026 07:43 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share

रविवार को 21 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहा। सबसे कम 5.0 डिग्री राजगीर में और सवार्धिक 27.8 डिग्री तापमान कैमूर में रहा। पटना में सोमवार धूप निकलने के आसार हैं।

Bihar Weather: बिहार में 2 दिन कोहरा, सुबह-शाम ठंड; जानिए मौसम का हाल

पटना समेत बिहार में सोमवार और मंगलवार को कोहरा छाने के आसार हैं। हालांकि, अधिकतम और न्यूनतम पारे में विशेष बदलाव नहीं होगा। सुबह और शाम के समय लोगों को ठंड का एहसास होगा, लेकिन दिन में धूप खिलेगी। रविवार को सुबह के समय पटना सहित प्रदेश के 20 जिलों में मध्यम से घने स्तर का कोहरा छाया रहा। राज्य में सुबह के समय सबसे कम दृश्यता 50 मीटर गया जी में दर्ज की गई। वहीं प्रदेश भर के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज हुई। रविवार को 21 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहा। सबसे कम 5.0 डिग्री राजगीर में और सवार्धिक 27.8 डिग्री तापमान कैमूर में रहा। पटना में सोमवार धूप निकलने के आसार हैं। रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 23.2 और न्यूनतम 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इधर मुजफ्फरपुर जिले में दिन के साथ ही अब रात का तापमान सुधरने से कनकनी में कमी आई है। अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर पहुंच गया है। हालांकि, न्यूनतम तापमान बढ़ोतरी के बावजूद अभी भी समान्य से नीचे बना है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबकि सोमवार को भी सुबह से ही धूप खिलने के आसार हैं। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से पछुआ हवा की गति में कमी आई है। इस पूरे सप्ताह मौसम और अधिक खुशनुमा रह सकता है।

पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान एक डिग्री चढ़कर 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक है। यह इस साल का अब तक का सर्वाधिक तामपान है। न्यूनतम तापमान एक डिग्री की बढ़ोतरी के बावजूद सामान्य से 3.3 डिग्री नीचे 6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पूरे दिन औसतन 4 किमी प्रतिघंटे की गति से पछुआ हवा चली।

भागलपुर में कैसा रहेगा मौसम

भागलपुर जिले में रात में ओस व सर्द पछुआ हवाओं के कारण ठंड रोज की तरह सताती रही। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की मानें तो रात में ठंड अभी रहेगी। हालांकि 24 जनवरी तक रात में कड़ाके की ठंड से निजात मिलने का अनुमान है। बीते 24 घंटे में दिन का पारा 0.6 डिग्री चढ़ गया तो वहीं रात का पारा 1.1 डिग्री उछल गया। रविवार को भागलपुर जिले का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से क्रमश: 2.2 डिग्री व 0.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।