Bihar Weather: बिहार में रात से ओस तो सुबह में धुंध गायब, दिन में हल्की गर्मी; मौमस का हाल
Bihar Weather: बिहार में दिन में पछुआ की रफ्तार धीमी होने से अब सूरज की धूप भी दिन में लोगों को हल्की गर्मी का एहसास करा रहा है। मौसम विभाग ने अभी आगे कुछ दिनों तक मौसम के शुष्क बने रहने का अनुमान जताया है।

Bihar Weather: बिहार में रात में ओस गायब हो गई तो वहीं सुबह की बची-खुची धुंध भी गायब हो चुकी है। रात में ठंड अब इतनी रह गई है कि हल्का गर्म कपड़ा भी ठंड से बचाव में कारगर साबित हो रहा है। वहीं दिन में पछुआ की रफ्तार धीमी हुई है तो अब सूरज की धूप भी दिन में लोगों को हल्की गर्मी का एहसास करा रहा है। मौसम विभाग ने अभी आगे कुछ दिनों तक मौसम के शुष्क बने रहने का अनुमान जताया है।
भागलपुर जिले में बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि अगले चार दिन तक तकरीबन ऐसे ही मौसम बना रहेगा। दिन-रात के तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव हो सकता है। बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो इस दौरान जहां दिन का पारा महज 0.3 डिग्री सेल्सियस ही चढ़ा तो वहीं रात का पारा 1.3 डिग्री सेल्सियस उछल गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 26.8 और न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि शुक्रवार को उत्तर पश्चिम बिहार के पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज में अधिकतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 12-14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। उत्तर मध्य बिहार के सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर में अधिकतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 12-14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
उत्तर पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुर, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार जिल में अधिकतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 12-14 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। दक्षिण पश्चिम बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास और भभुआ जिले में अधिकतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 12-14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
दक्षिण मध्य बिहार के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानबाद जिलों में अधिकतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 12-14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दक्षिण पूर्व बिहार के भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया जिले में अधिकतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में जताया है कि अगले 5 दिनों तक अधिकतम या न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं है।





