Hindi NewsBihar Newsbihar weather report heavy rain in bihar patna begusarai munger arrah muzaffarpur for four days
Bihar Weather: छाता साथ रखें! बिहार में 4 दिनों तक बारिश का दौर, उत्तर में भारी वर्षा; पटना में कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather: छाता साथ रखें! बिहार में 4 दिनों तक बारिश का दौर, उत्तर में भारी वर्षा; पटना में कैसा रहेगा मौसम

संक्षेप:

Bihar Weather: सोमवार को पटना, बेगूसराय, मुंगेर, लखीसराय, आरा, मुजफ्फरपुर, शेखपुरा, किशनगंज, अररिया, सुपौल वैशाली, छपरा, समस्तीपुर व खगड़िया के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

Sep 15, 2025 05:31 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share Share
Follow Us on

Bihar Weather: उत्तर बिहार के सभी 19 जिलों में सोमवार से गुरुवार तक भारी बारिश होगी। आठ जिलों में अत्यधिक बारिश के आसार हैं। वहीं, सोमवार को राज्य भर में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ बारिश की संभावना है। इधर, रविवार को राज्य के 35 जिलों में बारिश हुई। इस दौरान 11.5 मिलीमीटर औसत बारिश रिकॉर्ड किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मौसम विभाग ने सोमवार से अगले चार दिनों तक पूरे उत्तर बिहार में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। रविवार को विभाग द्वारा चेतावनी के अनुसार उत्तर बिहार के किशनगंज, अररिया, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, वैशाली, छपरा, समस्तीपुर और खगड़िया जिले में एक-दो स्थानों पर अत्यधिक वर्षा के आसार हैं। इससे नदियों के जलस्तर में अचानक वृद्धि होने से निचले स्थान में जल भराव और आंशिक बाढ़ जैसी परिस्थितियां उत्पन्न होने की आशंका है।

ये भी पढ़ें:2 बार NDA तो एक बार महागठबंधन की सरकार, नीतीश ही सीएम; बिहार का यह चुनाव था खास

सोमवार को पटना, बेगूसराय, मुंगेर, लखीसराय, आरा, मुजफ्फरपुर, शेखपुरा, किशनगंज, अररिया, सुपौल वैशाली, छपरा, समस्तीपुर व खगड़िया के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को जमुई, बांका और भागलपुर को छोड़कर 35 जिलों में बारिश हुई। किशनगंज के तैयबपुर में सबसे अधिक 299.6 और ठाकुरगंज में 221.6 मिलीमीटर बारिश हुई। जबकि, मधेपुरा में 31 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।

पटना में कैसा रहेगा मौसम

पटना में सोमवार को बादल छाए रहेंगे। इस दौरान गरज-तड़क के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की चेतावनी है। रविवार को सुबह से बादल छाया रहा। वहीं दोपहर बाद राजधानी के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। जिस कारण लोगों को गर्मी से आंशिक तौर पर राहत मिली। बादल छाए रहने और बारिश होने के कारण अधिकतम तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। हालांकि न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। पटना का अधिकतम तापमान 31.8 और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं राजधानी में 25 मिलीमीटर बारिश हुई। उधर, ज्यादा समस्या फल मंडियों और सब्जी बाजारों के पास दिखी। जगदेव पथ, पुनाईचक, शिवपुरी, अंटा घाट, मुसल्लहपुर हाट, बाजार समिति में लोग परेशान रहे। मौसम की स्थिति देख नगर निगम और बुडको अलर्ट पर है। स्थल निगरानी से लेकर कमांड सेंटर से सभी संपों पर नजर रखी जा रही है। रविवार को सभी संपों को चलाया गया। नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने बताया कि क्यूआरटी तत्परता से जलनिकासी कर रही है।

देर शाम बाजारों में किचकिच बढ़ी

पहले तीज और अब नवरात्र से पहले बादलों के झमाझम बरसने से नगर निगम क्षेत्र में साफ-सफाई की चुनौती बढ़ गई है। राजधानी के अजीमाबाद अंचल में बाइपास के दक्षिणी छोर के मोहल्लों में बारिश से जलजमाव की स्थिति है। रविवार की बारिश से परेशानी बढ़ गई है। इस ओर पिछले दो महीने से कई कॉलोनियों में लोग जलजमाव झेल रहे हैं। दानापुर में आरपीएस मोड़ के पास फिर से सड़क पर पानी जमा हो गया। बारिश से राजधानी की प्रमुख सड़कों और बाजारों में किचकिच बढ़ गई।

ये भी पढ़ें:पूर्णिया एयरपोर्ट, ट्रेन और मखाना बोर्ड; PM देंगे सौगात, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।