Bihar Weather: आज 24 जिलों में मौसम गड़बड़ रहेगा, 48 घंटे बाद झमाझम बारिश के आसार; IMD की रिपोर्ट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Bihar Weather: आज राज्य के 24 जिलों में बारिश हल्की या मध्यम दर्जे की बारिश के साथ तेज हवा बहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Bihar Weather

Bihar WeatherToday: बिहार में मानसून का आगमन भले ही हो गया पर कमजोर है। मानसून के असामान्य व्यवहार से अधिकतम तापमान में उछलकूद जारी है। सूबे के कई शहरों में एक हफ्ते में बारिश की गतिविधियां बढ़ने और कम होने से तापमान का अंतर असहज कर रहा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट में आज राज्य के 24 जिलों में बारिश हल्की या मध्यम दर्जे की बारिश के साथ तेज हवा बहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। लेकिन, दो दिनों के बाद(करीब 48) झमाझम बारिश से खेती, बाड़ी की गतिविधियों में तेजी आ सकती है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आज 4 जुलाई शनिवार को राज्य के 24 जिलों में तेज हवा के साथ हल्की या मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई गई है। राज्य के सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मुंगेर, बांका, जमुई, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, गोपालगंज, सारण, सीवान, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, में मौसम बिगड़े रहने की संभावना जताई गई है। इन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। तेज हवा,बारिश के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी मौसम विभाग की और से दी गई है।

शुक्रवार को भभुआ सबसे गर्म रहा

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राज्य भर में बारिश की स्थिति सामान्य नहीं रही। पटना में आंशिक बादल आए लेकिन बरसे नहीं। शुक्रवार को पटना सहित 27 जिलों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखी गई। राज्य भर में सबसे गर्म भभुआ रहा जहां अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पटना में तापमान के अंतर को देखें तो एक हफ्ते में बड़ा बदलाव देखा गया। 26 जून को अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहा।

दो दिन तपिश का दौर, फिर बारिश के आसार

मुजफ्फरपुर से एक बार फिर मानसून रूठ गया है। पिछले कुछ दिनों की बारिश के बाद एक बार फिर से तापमान में तेजी का दौरा शुरू हुआ है। साथ ही हवा में नमी की मात्रा में तेज गिरावट से त्वचा झुलसाने वाली गर्मी महसूस हो रही है। इस बीच मौसम विज्ञान विभाग ने दो दिनों के बाद फिर से बारिश की संभावना जताई है। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार जिले में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता लगातार बनी हुई है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी से आने वाला मानसून कमजोर पड़ा है। इससे बारिश में कमी आई है।

शनिवार को हल्की बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 40 किमी प्रति घंटे तक की पुरवा हवा चलने का पूर्वानुमान जताया गया है। इस बीच पिछले 24 घंटे में तापमान में आंशिक वृद्धि हुई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री की वृद्धि के साथ 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री बढ़कर 26 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।