Bihar Weather: 18 जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट, पटना में हल्की बारिश; 8 मई तक खास बलाव नहीं

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार बंगाल की खाड़ी में हवा का चक्रवातीय परिसंचरण बने होने के कारण आठ मई तक प्रदेश के मौसम में विशेष बदलाव के आसार नहीं है। इस दौरान पटना सहित कई जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ आंधी-पानी की चेतावनी जारी की गई है।

Bihar Weather

Bihar Weather: बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त हवा और पश्चिम विक्षोभ के संयुक्त प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार बंगाल की खाड़ी में हवा का चक्रवातीय परिसंचरण बने होने के कारण आठ मई तक प्रदेश के मौसम में विशेष बदलाव के आसार नहीं है। इस दौरान पटना सहित कई जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ आंधी-पानी की चेतावनी जारी की गई है। सोमवार को पटना सहित आसपास इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा के आसार है। बिहार के उत्तरी भागों के 18 जिलों में आंधी-पानी के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की गति 50-60 किमी प्रतिघंटा रहने के आसार है।

रविवार को पटना सहित आसपास इलाकों में सुबह के समय काले बादल छाए रहने एवं ठंडी हवा के कारण मौसम सामान्य बना रहा। मोतिहारी, बेतिया, बेगूसराय, सिवान, गोपालगंज, सहरसा, छपरा आदि भागों में आंधी-पानी के साथ वर्षा से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मोतिहारी में 7.0 मिमी, मधेपुरा में 0.5 मिमी, समस्तीपुर के पूसा में 6.0 मिमी, वैशाली में 4.0 मिमी, सिवान के जीरादेई में 7.5 मिमी, मुंगेर में 1.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बीते 24 घंटों के दौरान अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। पश्चिम चंपारण के योगपट्टी में 8.4 मिमी, औरंगाबाद के ओबरा में 1.2 मिमी, फारबिसगंज में 1.0 मिमी, गयाजी के इमामगंज में 1.0 मिमी, भभुआ के चैनपुर में 0.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं, मौसम में बदलाव आने के साथ पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 36.6 डिग्री सेल्सियस के साथ भभुआ में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। रविवार को मधुबनी, शेखपुरा, सबौर, सुपौल और पूर्णिया को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

बेगूसराय में 7 मई तक वर्षा और आंधी-तूफान की स्थिति बनी रहेगी

बेगूसराय में आगामी सात मई तक वर्षा और आंधी-तूफान की स्थिति बनी रहने की संभावना है। यह जानकारी कृषि विज्ञान केंद्र, खोदावंदपुर के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. राम पाल ने दी। उन्होंने बताया कि सप्ताह के शुरुआती दिनों तीन से चार मई के बीच में हल्की से मध्यम वर्षा होगी जो किसानों के लिए लाभकारी साबित होगी। उन्होंने कहा कि इस वर्षा से फलदार फसलें जैसे आम और लीची को फायदा होने की उम्मीद है, बशर्ते तेज तूफान न आए। मौसम विभाग के अनुसार तीन और चार मई को गरज-चमक के साथ तेज हवा (25-40 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है जिससे फलदार फसलों को नुकसान हो सकता है। इसलिए किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। पांच मई को मौसम अपेक्षाकृत शांत रहेगा। हल्के बादल और कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। जबकि 6 और 7 मई को मौसम आंशिक रूप से साफ रहने तथा तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।

प्रमुख शहरों का तापमान :

शहर अधिकतम न्यूनतम

पटना 29.4 23.6

गयाजी 34.6 24.2

भागलपुर 30.1 22.3

मुजफ्फरपुर 26.0 23.1

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsBihar Weather: 18 जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट, पटना में हल्की बारिश; 8 मई तक खा