Bihar Weather: पटना समेत 6 जिलों में बारिश होगी, आंधी और वज्रपात का अलर्ट; IMD की रिपोर्ट में क्या?
आज राज्य के कई जिलों में तेज हवा चलने की संभावना है। आज राज्य में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Bihar Weather Today: भीषण गर्मी से तपते बिहार में मानसून ने प्रवेश कर लिया है। लगभग आधा बिहार मानसून के प्रभाव में आ गया है। आज भी पटना समेत 6 जिलों में बारिश के आसार हैं। पटना में आज शनिवार को छिटपुट बारिश के आसार हैं जबकि अन्य जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ वज्रपात व मेघगर्ज की आईएमडी की रिपोर्ट सामने आई है।
हालांकि, बारिश की गतिविधियां थमने के बाद अधिकतम तापमान में छह डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शुक्रवार को पटना में दिन में धूप निखरी। मौसम में अचानक बदलाव से लोगों ने आंशिक गर्मी महसूस की। पुरवाई से मौसम सामान्य बना रहा। आज राज्य के कई जिलों में तेज हवा चलने की संभावना है। आज राज्य में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान लगाया गया है। सूर्योदय सुबह 04:54 बजे हुआ जबकि सूर्यास्त शाम 06:49 PM बजे होगा। नमी का स्तर 40 % है। वायुमंडलीय दबाव 1005 के स्तर पर है।
मुजफ्फरपुर सहित सूबे के 17 जिलों में मानसून ने पसारे पांव
राज्य में मानसून का प्रसार तेजी से हो रहा है। शुक्रवार को सूबे के दस जिलों में मानसून ने अपने पांव पसारे। इससे पहले गुरुवार को सात जिलों में मानसून की बारिश हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भागलपुर, जमुई, मुंगेर, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, शिवहर, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में मानसून की दस्तक हुई। अगले एक दो दिनों में राज्य के अन्य जिलों में इसके आगमन की स्थितियां अनुकूल है। मानसून की ट्रफ लाइन अभी हरनाई, सोलापुर, हैदराबाद, भद्रादी कोठागुदेम, कलिंगपट्टनम, पारादीप, बारीपदा, पुरुलिया, धनबाद और मुजफ्फरपुर से होकर गुजर रही है। इसके प्रभाव से दक्षिण पूर्व और उत्तर बिहार में शनिवार को अनेक स्थानों पर बारिश की संभावना है।
राज्य के दक्षिणी और उत्तर पश्चिमी जिलों में मेघ गर्जन, आंधी और वज्रपात का औरेंज अलर्ट है। पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, भागलपुर और बांका में एक दो जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना 35.6 25.8
गयाजी 37.5 26.2
भागलपुर 34.6 24.3
पूर्णिया 34 24.6
इन जगहों पर दर्ज हुई बारिश
कटिहार के प्राणपुर में 82.8 मिमी, बरारी में 82.2 मिमी, आजमनगर में 54.6 मिमी, समेली में 51 मिमी, पूर्णिया के धमदाहा में 56.6 मिमी, बनमनखी में 48.2 मिमी, सीतामढ़ी के डुमरा में 45.4 मिमी, पूर्णिया के कस्बा में 43.2 मिमी, किशगगंज के टेढ़ागाछ में 40.4 मिमी, मुंगेर के जमालपुर में 35.4 मिमी, सीतामढ़ी के बोखरा में 34.8 मिमी, खगड़िया के बालतारा में 30.4 मिमी, मधुबनी के झंझारपुर में 28.6 मिमी, दरभंगा के जाले में 28.2 मिमी, सीतामढ़ी के बाजपट्टी में 26.8 मिमी, बेगूसराय के साहेबपुर कमाल में 26.4 मिमी, सुपौल में 23.4 मिमी, सहरसा के सोनबरसा में 22.8 मिमी बारिश दर्ज हुई।
लेखक के बारे में
Sudhir Kumarटीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।
और पढ़ें

