Bihar Weather: मुजफ्फरपुर सहित 4 जिलों में आज भारी बारिश, 12 में गरज-तड़क का ऑरेंज अलर्ट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Bihar Weather: आज शुक्रवार को बिहार के चार जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावे 12 जिलों में गरज-तड़क की चेतावनी दी गयी है।

Bihar Weather

Bihar Weather Today: मानसून ने देशभर में प्रसार पा लिया है। मानक तिथि (आठ जुलाई) से एक दिन की देरी से इस बार देशभर में इसने प्रसार पाया है। इस बीच बिहार में बारिश की कमी अभी भी 53 प्रतिशत है। आज शुक्रवार को राज्य के चार जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावे 12 जिलों में गरज-तड़क की चेतावनी दी गयी है। आम जनों खासकर किसानों को मौसम के मिजाज को देखते हुए कामकाज पर जाने की सलाह दी गई है।

मौसमविदों के अनुसार शुक्रवार को राज्य के चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य भर में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी साथ ही छिटपुट बारिश के आसार हैं। वहीं समस्तीपुर, मोतिहारी, दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, पश्चिमी चंपारण, सारण और वैशाली में गरज तड़क का औरेंज अलर्ट जारी किया है।

बंगाल की खाड़ी तक जा रहा मानसून टर्फ

आज पटना में बादलों की आवाजाही के साथ छिटपुट बारिश संभावित है। सूबे में मानसून ट्रफ के आने से बादलों की सक्रियता बनी हुई है। मानसून ट्रफ अभी डेहरी, धनबाद, दीघा होते हुए उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक जा रहा है। इसके प्रभाव से कुछ जगहों पर भारी तो कुछ जगह मध्यम बारिश की स्थिति बनी हुई है। गुरुवार को कटिहार जिले के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई। सुबह में मुजफ्फरपुर और आसपास के जिलों में भी बारिश हुई।

एक दिन की देरी से पूरे देश में पहुंचा मानसून

नई दिल्ली से आई रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के बाकी हिस्सों में भी पहुंच गया है। इसके साथ पूरे देश में इसकी दस्तक हो गई है। आईएमडी ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के पूरे देश में पहुंचने में एक दिन की देरी हुई है। आम तौर पर आठ जुलाई को देशभर में इसका आगमन हो जाता है। मानसून इस साल चार जून को केरल पहुंचा। आम तौर पर यह राज्य में एक जून को दस्तक देता है। भारत में इस साल जुलाई में अब तक सामान्य से कहीं ज्यादा बारिश हुई है। महीने के शुरुआती नौ दिनों में देशभर में 101.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है जो इस अवधि में होने वाली सामान्य वर्षा 73.8 मिमी से कहीं ज्यादा है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।