Hindi Newsबिहार न्यूज़Bihar Weather forecast temperature to go down 6 degree icy winds coming via Champaran Gopalganj

तीन-चार दिनों में 6 डिग्री तक गिरेगा पारा, चंपारण और गोपालगंज के रास्ते बिहार आ रही बर्फीली हवा

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन चार दिनों के भीतर तापमान में बड़ी गिरावट आने वाली है। पश्चिम चंपारण और गोपालगंज के रास्ते बर्फीली हवा बिहार में प्रवेश करने वाली है।

Jayesh Jetawat हिन्दुस्तान, कार्यालय संवाददाता, बेतियाMon, 30 Dec 2024 07:41 PM
share Share
Follow Us on
तीन-चार दिनों में 6 डिग्री तक गिरेगा पारा, चंपारण और गोपालगंज के रास्ते बिहार आ रही बर्फीली हवा

Bihar Weather Forecast: बिहार में नए साल का स्वागत कड़ाके की ठंड के साथ होने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार गोपालगंज और चंपारण के रास्ते बिहार में बर्फीली हवाएं प्रवेश करने वाली हैं। इससे उत्तर बिहार के जिलों में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ने के आशंका जताई गई है। अगले एक-दो दिनों में इसका असर दिखने लग जाएगा। अगले सप्ताह से अधिकतर जिलों के तापमान में भारी गिरावट आने के आसार हैं। बेतिया और आसपास के इलाकों में रात का पारा 6 डिग्री सेल्सियस तक पहंचने का पूर्वानुमान है। बता दें कि इस सीजन अब तक राज्य में हाड़ कंपाने वाली सर्दी महसूस नहीं हुई है।

उत्तर-पश्चिम भारत होते हुए बर्फीली हवा पश्चिम चंपारण एवं गोपालगंज के रास्ते उत्तर बिहार में प्रवेश करने की आशंका मौसम वैज्ञानिकों ने जताई है। इसके प्रभाव से अगले एक-दो दिनों में रात के तापमान में दो से चार डिग्री के आसपास गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं तीन-चार दिनों में न्यूनतम पारा लुढ़क कर छह डिग्री तक आ सकता है। इससे कनकनी वाली ठंड शुरू होने के अनुमान मौसम वैज्ञानिकों ने जताए हैं।

ये भी पढ़ें:आज से बिहार में बदल जाएगा मौसम, पछुआ हवाएं बढ़ाएगी ठंड; कोहरे का भी असर

डॉ. राजेंद्र केंद्रीय कृषि विवि, पूसा के मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. ए सत्तार ने बताया कि सोमवार को पश्चिम चंपारण जिले का अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बादल छाने एवं तेज पछिया हवा की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार से हल्की धूप निकलने पर अधिकतम तापमान में सुधार हो सकता है। हालांकि, इसके बाद न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट हो सकती है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें