Bihar Weather: 3 दिन दक्षिण बिहार में होगी भारी बारिश, गया-बक्सर समेत इन जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट

लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share

मौसम विभाग ने दक्षिण बिहार में 24 से 26 अगस्त तक मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान मोतिहारी, छपरा, बेतिया, गोपालगंज, सीवान, पटना, आरा, नालंदा समेत अन्य जगहों पर आंधी और वज्रपात की आशंका बनी रहेगी। 

Patna Rain Weather Bihar
दक्षिण बिहार में 24 से 26 अगस्त तक भारी बारिश के आसार (File Photo by Santosh Kumar/ Hindustan Times)

Bihar Weather: बिहार के दक्षिणी भाग में मॉनसून अगले 72 घंटे सक्रिय रहने वाला है। मौसम विभाग ने 3 दिन दक्षिण बिहार में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गयाजी, नवादा जैसे जिलों में अलर्ट रहेगा। राजधानी पटना समेत आसपास के जिलों में भी बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं, चंपारण और सारण क्षेत्र में भी अगले दो-तीन दिन आंधी-बारिश के आसार बने हुए हैं।

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 24 अगस्त को गयाजी, पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) और पश्चिम चंपारण (बेतिया) जिले में भारी बारिश की चेतावनी है। चंपारण और सारण क्षेत्र में आंधी, वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट है। पटना समेत समूचे दक्षिण बिहार और पूर्वी भाग में सोमवार को येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है।

25 अगस्त को भी दक्षिण बिहार में झमाझम

इसके बाद मंगलवार को भी दक्षिण बिहार में मूसलाधार बारिश की संभावना है। 25 अगस्त को गयाजी, नवादा और औरंगाबाद जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दिन पटना, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मोतिहारी, छपरा, आरा समेत आसपास के जिलों में मौसम खराब रहने की आशंका है।

मौसम विभाग ने मंगलवार को 11 जिलों में ऑरेंज, तो 15 जिलों में आंधी, वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम खराब होने पर कहीं-कहीं आकाशीय बिजली यानी ठनका गिरने का खतरा बना रहेगा। लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

बुधवार को इन जिलों में भारी बारिश

इसके बाद, 26 अगस्त को बक्सर, कैमूर और रोहतास जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पटना, गयाजी, आरा, बेगूसराय, छपरा, मोतिहारी समेत आसपास के जिलों में आंधी, वज्रपात के साथ कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई गई है। बुधवार के लिए 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी हुआ है।

रविवार को भी मौसम खराब

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के दक्षिणी जिलों में रविवार को भी मौसम खराब रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने गयाजी, अरवल और औरंगाबाद जिले में तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट जारी कर रविवार देर शाम तक आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कुछ इलाकों में ठनका गिरने का खतरा भी है। लोगों से खराब मौसम में पक्के मकानों की शरण लेने, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की हिदायत दी गई है।

इसके अलावा, पूर्वी चंपारण, नवादा, जहानाबाद समेत आसपास के जिलों में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। रविवार रात को पूरे दक्षिण बिहार में आंधी-बारिश और वज्रपात की आशंका बनी रहेगी।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar News3 दिन दक्षिण बिहार में होगी भारी बारिश, गया-बक्सर समेत इन जिलों में अलर्ट