Bihar Weather Today: 18 जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट, स्वतंत्रता दिवस पर कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

8 जिलों में आज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ तेज हवा के भी आसार हैं। कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है तो कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट है।

Bihar Weather Today
Bihar Weather Today

Bihar Weather Today 15 August: आज 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच मौसम का मिजाज बारिश वाला हो रहा है। राज्य के 18 जिलों में आज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ तेज हवा के भी आसार हैं। कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है तो कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट। आपदा प्रबंधन विभाग ने मौसम से दुष्प्रभाव से बचने की सलाह दी है। कुछ जिलों में आज से 19-20 अगस्त तक मौसम बिगड़ा रहेगा। हालांकि, बहुत तेज बारिश की संभावना नहीं दिख रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से दिए गए फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार आज शनिवार को बिहार के उत्तर और दक्षिण-पश्चिम समेत कई इलाकों में मॉनसूनी गतिविधियां तेज रहेंगी। 18 जिलों में आंधी, मेघगर्जन और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है। उत्तर बिहार के 5 प्रमुख जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पटना समेत 13 अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट है। इस बीच अगले 24 घंटों में कहीं भी भारी भारी बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। सभी संभावित स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

बिहार के पांच जिलों पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सिवान और सारण में आंधी के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर वज्रपात भी हो सकता है। इन इलाकों में तेज रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इन इलाकों में हल्के से मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। किसानों को मौसम के अनुसार खेती बाड़ी की गतिविधियां संचालित करने की सलाह दी गई है। जिन जिलों के लिए मौसम विभाग की ओर से बक्सर, भोजपुर , कैमूर, औरंगाबाद, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर और मुजफ्फरपुर जिले शामिल हैं।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsBihar Weather: 18 जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट, स्वतंत्रता दिवस पर मौसम कैसा?