बिहार का मौसम, 1 अगस्त : सीवान समेत 6 जिलों में भारी बारिश, 18 में आंधी-बिजली का येलो अलर्ट

लाइव हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

मौसम विभाग ने बिहार के 6 जिलों में शनिवार 1 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। चंपारण, सारण, भोजपुर, कोसी, सीमांचल क्षेत्र में मॉनसूनी गतिविधियां सक्रिय रहेंगी। 18 जिलों में आंधी और बिजली का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। 

bihar monsoon weather rain patna
बिहार के 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी (ANI File Photo)

Bihar Weather Forecast: बिहार में 1 अगस्त 2026 को मॉनसून का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने शनिवार को उत्तर पश्चिम और दक्षिण पश्चिम बिहार के अलावा कोसी एवं सीमांचल क्षेत्र में मूसलाधार बरसात होने की संभावना जताई है। सीवान, कटिहार समेत 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, कैमूर, मोतिहारी, पूर्णिया समेत 18 जिलों में आंधी और बिजली की चेतावनी वाला येलो अलर्ट जारी हुआ है। राजधानी पटना में बूंदाबांदी हो सकती है लेकिन झमाझम बरसात की संभावना कम है। गयाजी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा और आसपास के जिलों में भी अगले 24 घंटे मॉनसून कमजोर रहने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को उत्तर पश्चिम, उत्तर पूर्व और दक्षिण पश्चिम भाग के जिलों में मौसम खराब रहेगा। इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं वज्रपात होने की आशंका बनी रहेगी। इस दौरान झमाझम बरसात भी हो सकती है।

बिहार के 6 जिलों में 1 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने राज्य के 6 जिलों में शनिवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इनमें अररिया, पूर्वी चंपारण (मोतिहारी), पश्चिम चंपारण (बेतिया), कटिहार, सीवान और गोपालगंज जिले शामिल हैं।

18 जिलों में आंधी-बिजली का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 1 अगस्त को बिहार के 18 जिलों में आंधी के साथ आकाशीय बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें औरंगाबाद, अरवल, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, बक्सर, सारण, सीवान, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज जिला शामिल है।

शुक्रवार को बढ़ा तापमान

बिहार के अधिकांश शहरों में शुक्रवार को दिन के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखी गई। राजधानी पटना में पारा 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 35.7 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर में सर्वाधिक तापमान रहा। गयाजी में भी पारा 35 के पार चला गया। भागलपुर, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, छपरा, वैशाली जैसे जिलों में भी तापमान में 1 डिग्री से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई।

पटना में मौसम का हाल

राजधानी पटना में 1 अगस्त को बादल छाए रहेंगे। शहर में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। शनिवार को अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। दिन का पारा 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। पटना जिले में शुक्रवार को भी कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई। जिले में 1.6 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई।

वहीं, सुबह साढ़े 8 से शाम साढ़े 5 बजे के बीच भागलपुर जिले में 2 मिमी, वाल्मीकि नगर में 1 मिमी, सुपौल में 3.6 मिमी, फारबिसगंज में 4.2 मिमी, जीरादेई में 2.5 मिमी, जहानाबाद में 1.5 मिमी पानी गिरा।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsबिहार का मौसम, 1 अगस्त : 6 जिलों में भारी बारिश, 18 में आंधी-बिजली का अलर्ट