Bihar Vidhan Sabha Highlits: विधानसभा में भाई वीरेंद्र ने उठाया पानी का मुद्दा, बेलागंज में डिग्री कॉलेज की उठी मांग
Bihar Vidhan Sabha LIVE: गुरुवार को लौरिया विधायक विनय बिहारी ने बिहार विधानसभा में कहा कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार को पद्मश्री मिलना चाहिए। देश मे ये पहला नेता हैं, जो किसी शहरी क्षेत्र से लगातार नौ बार जीतकर विधानसभा में आये हैं।

Bihar Vidhan Sabha Highlights: बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। विधानमंडल के इस सत्र में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर विपक्ष मुखर है। सदन के बाहर और अंदर दोनों ही जगहों पर विपक्ष के सदस्य लगभग हर रोज अपनी आवाज उठा रहे हैं। विधानसभा परिसर में तो विपक्षी सदस्य हाथ में पोस्टर बैनर लेकर भी प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को लौरिया विधायक विनय बिहारी ने बिहार विधानसभा में कहा कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार को पद्मश्री मिलना चाहिए। देश मे ये पहला नेता हैं, जो किसी शहरी क्षेत्र से लगातार नौ बार जीतकर विधानसभा में आये हैं।
गुरुवार को सदन में मंत्री विजय सिन्हा ने सबसे पहले सवालों का जवाब दिया। इसके बाद जदयू के बरौली विधायक मंजीत सिंह ने बंदोबस्ती से जुड़ा सवाल उठाया। हालांकि इस दौरान विपक्ष से भी सवाल उठाए गए। सरकार को इन प्रश्नों के जरिए घेरने के कोशिश की गई। इस पर संबंधित मंत्रियों ने भी जवाब दिया।
Bihar Vidhan Sabha LIVE Updates-:
14:04 PM Bihar Vidhan Sabha LIVE: विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। सदन के अंदर विधायकों की उपस्थिति बेहद कम है। सत्ता पक्ष की अधिकतर सीटें खाली हैं। जल संसाधन विभाग के बजट पर चर्चा शुरू हुई। मंत्री विजय चौधरी ने विभाग का बजट पेश किया। राहुल कुमार ने कटौती प्रस्ताव दिया।
13:35 PM Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधान परिषद में सदन की कार्यवाही गुरुवार को शुरू होने के बाद प्रश्नकाल का संचालन शांतिपूर्वक संचालित किया गया। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि राज्य में अपराध का ग्राफ कम हुआ है। उन्होंने इस संबंध में एनसीआरबी के आंकड़े पेश किए। वो राजद के अब्दुल बारी सिद्दीकी के अल्पसूचित प्रश्न का जवाब दे रहे थे।
वही, राजद के सौरभ कुमार के प्रश्न के जवाब में परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि सरकारी अधिकारी निजी वाहन का व्यवसायिक उपयोग नहीं करेंगे। इस संबंध जांच एवं कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रेशर वाहन लगाने पर रोक लगाया गया है। साथ ही, ऐसे प्रेशर हॉर्न को जब्त करने का निर्देश दिया गया है। वहीं, लाल एवं पीली बत्ती के प्रयोग पर अंकुश लगाया गया है।
14:00 PM Bihar Vidhan Sabha LIVE: विधानसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हो गई है।
13:57 PM Bihar Vidhan Sabha LIVE: महेश्वर सिंह के प्रश्न के उत्तर में जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि राज्य के तीन प्रमुख बराजो की उम्र 60 साल से अधिक हो गई है। इनकी जांच कराई जा रही है। अभी तक इनके कार्य में कोई परेशानी सामने नहीं आयी है। उन्होंने राजद के डॉ अजय कुमार सिंह के सवाल के जवाब में कहा कि सुपौल के बीरपुर अनुमंडल स्थित कोशी पूर्वी कैनाल की उड़ाही औऱ मरम्मत बीबीजी रामजी योजना के तहत कराई जाएगी।
13:50 PM Bihar Vidhan Sabha LIVE: विधान परिषद में समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने भाकपा माले की शशि यादव के ध्यानाकर्षण के जवाब में कहा कि प्रमंडल स्तर पर दिव्यांगों के लिए विद्यालय का संचालन शुरू किया जाएगा। वहीं, अभी 8 विशेष विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं, उन विद्यालयों में 12 तक की पढ़ाई के लिए अपग्रेड करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि अभी छः माह पहले ही दिब्यनगजनों के पेंशन में बढ़ोतरी की गई है, ऐसे में इसे तत्काल बढ़ाया जाना संभव नहीं है।
दूसरी ओर, कांग्रेस के डॉ समीर कुमार सिंह के ध्यानाकर्षण के जवाब में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि फुलवारीशरीफ स्थित एम्स के समीप स्थित कचरे के भंडारण किये जाने को हटाया जाएगा। इसके पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि कई डॉक्टरों ने फोन कर वहां फेंके जा रहे कचरे के कारण अस्पताल आने जाने वालों को बदबू के कारण परेशानी हो रही है।
13:40 PM Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधानसभा में कुर्था से विधायक पप्पू वर्मा ने उनके क्षेत्र में बदहाल सड़कों की स्थिति का मामला उठाया। उन्होंने विभाग के मंत्री से आग्रह किया कि वहां काफी परेशानी हो रही है लिहाजा इसे दिखवा लिया जाए।
13:20 PM Bihar Vidhan Sabha LIVE: जेडीयू विधायक मनोरमा देवी ने सदन के माध्यम से ये मांग रखी कि बेलागंज प्रखंड में एक भी माध्यमिक और डिग्री विद्यालय और कॉलेज नहीं है। ऐसा होने से गरीब और दलित छात्रों को शिक्षा ग्रहण करने में कठिनाई होती है। उन्होंने इस इलाके में डिग्री कॉलेज और स्कूल खोलने की बात कही।
13:08 PM Bihar Vidhan Sabha LIVE: विधानसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित है।
13:00 PM Bihar Vidhan Sabha LIVE: राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार को जमीन विवाद से मुक्त करेंगे। नई पीढ़ी को इसको लेकर अभिशप्त नहीं होने देंगे। इसके लिए सभी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। विजय सिन्हा विधानसभा में मंजीत कुमार सिंह के प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। उन्होंने कहा कि गड़बड़ करने वाले अधिकारी को नहीं बख्शेंगे और जो सही ढंग से काम करेंगे उन्हें पुरस्कृत भी करेंगे। मंत्री के इस कथन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ताली बजाकर उनकी प्रशंसा की। मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य की असर्वेक्षित भूमि का भी सरकार सर्वेक्षण कराएगी।
12:43 PM Bihar Vidhan Sabha LIVE: विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने पीएचईडी मंत्री को निर्देश दिया कि विद्यालयों की छत पर पानी की टंकी स्थापित कराएं, ताकि विद्यालय में पूरी अवधि तक पेयजल की आपूर्ति होता रहे।विधानसभा में प्रश्न काल के दौरान यह मामला आया था।
12:35 PM Bihar Vidhan Sabha LIVE: ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने विधानसभा में घोषणा की है कि पूर्व के बिजली के बकाया बिल पर चक्रवृद्धि ब्याज माफ करने पर सरकार विचार करेगी। विधानसभा में शुभानंद मुकेश के ध्यानाकर्षण पर उन्होंने यह बात कही
12:19 PM Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधानसभा में गुरुवार को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़ा अहम मुद्दा उठा। प्रश्नकाल के दौरान मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि जिन जमीनों का अब तक सर्वेक्षण नहीं हुआ है, उनके लिए सरकार विशेष अभियान चलाकर सर्वे कराने की तैयारी में है।
12:13 PM Bihar Vidhan Sabha LIVE: लौरिया विधायक विनय बिहारी ने बिहार विधानसभा में कहा कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार को पद्मश्री मिलना चाहिए। देश मे ये पहला नेता हैं, जो किसी शहरी क्षेत्र से लगातार नौ बार जीतकर विधानसभा में आये हैं।
12:05 PM Bihar Vidhan Sabha LIVE: विधानसभा में कार्य स्थगन प्रस्ताव अमान्य
बिहार विधानसभा में प्रश्नकाल के बाद अध्यक्ष डॉक्टर प्रेम कुमार ने विभिन्न सदस्यों द्वारा लाए गए कार्यस्थगन प्रस्ताव को पढ़ा और फिर उसने अमान्य कर दिया। नीतिसंगत नहीं होने की वजह से कार्यस्थगन प्रस्ताव को अमान्य कर दिया गया।
11:45 AM Bihar Vidhan Sabha LIVE: जब भाई वीरेंद्र ने आर्सेनिक युक्त पानी पर जवाब मांगा तो सदन में मौजूद सीएम नीतीश ने कुछ कहा। इसपर भाई वीरेंद्र ने कहा कि आपको इसीलिए कहते हैं कि दवाई खा कर आया कीजिए। अपनी ही बात भूल जाते हैं। इस पर सम्राट चौधरी ने जवाब देते हुए कहा कि सीएम कह रहे है कि इतनी भी ठंड नहीं है कि प इतना कपड़ा पहने हुए हैं।
11:35 AM Bihar Vidhan Sabha LIVE: राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने विधानसभा में मनेर और बिहटा में पानी में आर्सेनिक की मात्रा को लेकर सवाल पूछे।
11:25 AM Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। गुरुवार को सदन में मंत्री विजय सिन्हा ने सबसे पहले सवालों का जवाब दिया। इसके बाद जदयू के बरौली विधायक मंजीत सिंह ने बंदोबस्ती से जुड़ा सवाल उठाया। हालांकि इस दौरान विपक्ष से भी सवाल उठाए गए। सरकार को इन प्रश्नों के जरिए घेरने के कोशिश की गई। इस पर संबंधित मंत्रियों ने भी जवाब दिया।
11:02 AM Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है।
10:57 AM Bihar Vidhan Sabha LIVE: हत्या और अपराध में बिहार नंबर वन का पोस्टर लिए हुए विपक्ष के सदस्य विधानसभा के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विरोध में विपक्ष के सदस्य नारे भी लगा रहे हैं।
10:47 AM Bihar Vidhan Sabha LIVE: लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) के मंत्री संजय कुमार सिंह ने कहा कि वर्ष 2016 में राज्य में हर घर नल का जल योजना की शुरुआत की गई। पंचायती राज के तहत 58 हजार ग्रामीण वार्डों में 70 हजार से अधिक योजनाओं का निर्माण हुआ। तब, मुखिया द्वारा छह इंच से लेकर एक फीट नीचे ही पाइप बिछा दी गयी, जबकि इसे चार फीट नीचे बिछाने का निर्देश था।
अब पीएचईडी विभाग पूर्व में हुई गड़बड़ी को दुरुस्त करा रहा है, ताकि लोगों के घरों में निर्बाध पेयजल की आपूर्ति हो। मंत्री बुधवार को विधानसभा में मिथिलेश तिवारी व अन्य के ध्यानाकर्षण का उत्तर दे रहे थे।
10:45 AM Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज आठवां दिन है। बिहार विधान सभा बजट सत्र में विपक्ष के तेवर को देख कर लगता है कि आज भी विपक्ष सरकार को घेरने की पूरी कोशिश करेगा।


