Hindi NewsBihar NewsBihar Vidhan Sabha LIVE Speaker prem kumar bjp jdu nitish kumar samrat Chaudhary rjd tejashwi yadav
Bihar Vidhan Sabha Highlightes: आप किसी को निराश नहीं करेंगे… स्पीकर बने BJP के प्रेम कुमार तो बोले तेजस्वी यादव

Bihar Vidhan Sabha Highlightes: आप किसी को निराश नहीं करेंगे… स्पीकर बने BJP के प्रेम कुमार तो बोले तेजस्वी यादव

संक्षेप:

Bihar Vidhan Sabha Highlightes: डॉ.प्रेम कुमार क विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रेम कुमार को बधाई देते हुए कहा-“आपको शुभकामनाएं देना चाहता हूं। उम्मीद है कि आप सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष को भी साथ लेकर चलेंगे। हमें भरोसा है कि आप किसी को निराश नहीं करेंगे।”

Tue, 2 Dec 2025 01:59 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

Bihar Vidhan Sabha Highlightes: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन बीजेपी के प्रेम कुमार विधानसभा अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। प्रेम कुमार के नाम का विपक्षी सदस्यों ने भी समर्थन किया है। विपक्षी दल राजद विधायक राहुल कुमार ने कहा ने कहा कि हमारा कोई उम्मीदवार नहीं है। हमलोग भी प्रेम कुमार जी के नाम के साथ हैं। विपक्षी पार्टियों के समर्थन के बाद प्रेम कुमार निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुने गए हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस सत्र की एक खास बात यह भी है कि इस बार 100 से अधिक नए सदस्य निर्वाचित होकर आए हैं और उन्हें सदन की कार्यप्रणाली से अवगत कराने के लिए विशेष कार्यशाला होगी। प्रथम बार चुने गए विधायकों को प्रश्नकाल, शून्यकाल, तारांकित और अतारांकित प्रश्न आदि की जानकारी दी जाएगी।

बिहार विधानसभा में सोमवार को 235 नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ली। प्रोटेम स्पीकर नरेन्द्र नारायण यादव ने उन्हें शपथ दिलायी। समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी समेत छह विधायक जिवेश कुमार, विनय बिहारी, केदारनाथ सिंह, डॉ. सुनील कुमार और अमरेन्द्र पांडेय सदन से अनुपस्थित थे, जबकि अनंत सिंह जेल में होने के कारण शपथ लेने से वंचित रहे।

14:00 PM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: अध्यक्ष चुने जाने के बाद प्रेम कुमार ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य विधानसभा की कार्यवाही को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और अनुशासित बनाना है। उन्होंने सभी दलों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सदन लोकतंत्र की आत्मा है, जिसकी गरिमा सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि विधानसभा के संचालन में अनुशासन, परंपरा और संवैधानिक मर्यादाओं का पालन प्रत्येक सदस्य की जिम्मेदारी है।

13:40 PM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान ने विधानसभा में विपक्ष की संख्या कम होने पर कहा कि लड़ने के लिए सिपाहियों की संख्या नहीं, हिम्मत होना जरूरी है। हम जनता की लड़ाई लड़ने के लिए आए हैं।

13:27 PM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: नरेंद्र नारायण यादव ने विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है।

13:02 PM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: अब तक कौन-कौन बने विधानसभा अध्यक्ष

● राम दयालु सिंह (23 जुलाई 1937 – 11 नवम्बर 1944)

● बिन्ध्येश्वरी प्रसाद वर्मा (25 अप्रैल 1946 – 14 मार्च 1962)

● डॉ. लक्ष्मी नारायण सुधांशु (15 मार्च 1962 – 15 मार्च 1967)

● धनिक लाल मंडल (16 मार्च 1967 – 10 मार्च 1969)

● राम नारायण मंडल (11 मार्च 1969 – 20 मार्च 1972)

● हरिनाथ मिश्रा (21 मार्च 1972 – 26 जून 1977)

● त्रिपुरारी प्रसाद सिंह (28 जून 1977 – 22 जून 1980)

● राधानन्दन झा (24 जून 1980 – 1 अप्रैल 1985)

● शिवचंद्र झा (4 अप्रैल 1985 – 23 जनवरी 1989)

● मोहम्मद हिदायतुल्लाह खान (27 मार्च 1989 – 19 मार्च 1990)

● गुलाम सरवर (20 मार्च 1990 – 9 अप्रैल 1995)

● देव नारायण यादव (12 अप्रैल 1995 – 6 मार्च 2000)

● सदानंद सिंह (9 मार्च 2000 – 28 जून 2005)

● उदय नारायण चौधरी (30 नवम्बर 2005 – 28 नवम्बर 2015)

● विजय कुमार चौधरी (2 दिसम्बर 2015 – 15 नवम्बर 2020)

● विजय कुमार सिन्हा (25 नवम्बर 2020 – 24 अगस्त 2022)

● अवध बिहारी चौधरी (26 अगस्त 2022 – 12 फरवरी 2024)

● नंद किशोर यादव (16 फरवरी 2024 – 19 नवंबर 2025)

12:47 PM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: स्पीकर चुने जाने पर नीतीश कुमार ने सभी को खड़े होकर अभिवादन करने को कहा। मुख्यमंत्री ने तेजस्वी से कहा- “ए खड़ा हो न भाई।” इसके बाद सभी विधायकों ने प्रेम कुमार को प्रणाम किया।

12:30 PM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: प्रे‌म कुमार वर्ष 1990 में पहली बार विधायक बने थे और तब से लगातार नौ बार जीत दर्ज कर चुके हैं। वे 1995, 2000, 2005 फरवरी, 2005 अक्टूबर, 2010, 2015, 2020 व 2025 में जीतते रहे।अत्यंत पिछड़ा वर्ग के नेताओं में अपनी पहचान बना चुके हैं। वे मगध विश्वविद्यालय से पीएचडी उपाधिधारी भी हैं। 2015 से 2017 तक नेता विरोधी दल रह चुके हैं। जेपी आंदोलन से राजनीति में आए डॉ. कुमार इससे पहले विभिन्न काल खंडों में दस से अधिक विभागों के मंत्री रहे हैं। पहली बार वे वर्ष 2005 में नीतीश सरकार में मंत्री बने। 2010, 2017 से 2020 और 2020 से 2024 में भी कैबिनेट मंत्री रहे। वे पथ निर्माण, नगर विकास में मंत्री रह चुके हैं।

12:19 PM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: डॉ. प्रेम कुमार के विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद सदन के नेता नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव उन्हें चेयर तक लेकर आए। निर्वाचन के बाद सदन में "भारत माता की जय" और "जय श्रीराम" के नारे लगे।

12:10 PM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रेम कुमार को बधाई देते हुए कहा-“आपको शुभकामनाएं देना चाहता हूं। उम्मीद है कि आप सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष को भी साथ लेकर चलेंगे। हमें भरोसा है कि आप किसी को निराश नहीं करेंगे।”

11:40 AM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, संसदीय कार्य विजय चौधरी, तेजस्वी यादव, लोजपा रा के राजू तिवारी, कांग्रेस के मनोहर सिंह, हम की दीपा मांझी, एआईएमआईएम के अख्तरूल ईमान, रालोमो की स्नेहलता, माले के अरुण सिंह, सीपीएम के अजय कुमार, आईआईपी के आई पी गुप्ता, राजद के कुमार सर्वजीत ने अध्यक्ष को बधाई दी

11:29 AM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: प्रेम कुमार के विधानसभा अध्यक्ष चुने जने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने उन्हें आसन पर बैठाया। मुख्यमंत्री ने सबसे खड़ा होकर प्रेम कुमार का अभिवादन करने के लिए भी कहा। मुख्यमंत्री ने सभी सदस्यों से अध्यक्ष को सदन संचालन में मदद की अपील की है।

11:19 AM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: विधानसभा अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद सचिव ने राज्यपाल का आदेश पढ़ा। अध्यक्ष पद के लिए कुल चार प्रस्ताव आए थे। सभी प्रस्ताव प्रेम कुमार के नाम के ही थे। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रेम कुमार के नाम का प्रस्ताव दिया। संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने अनुमोदन किया। इसके बाद प्रेम कुमार के पक्ष में सर्व सम्मति बनी

11:09 AM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: विनय बिहारी को भोजपुरी में कविता पाठ करने पर प्रोटेम स्पीकर ने रोका है। प्रोटेम स्पीकर ने विनय बिहारी से कहा कि वो सिर्फ शपथ लें। जीवेश मिश्र ने संस्कृत में शपथ लिया है। केदार नाथ सिंह ने भी शपथ ग्रहण किया है।

11:04 AM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधानसभा में मदनी सहनी और विनय बिहारी ने शपथ ले लिया है।

11:00 AM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार ने विधानसभा पोर्टिको में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि दी गयी जिम्मेवारी के निर्वहन का काम करूंगा। सबका सम्मान होगा। लोकतंत्र में दोनों को साथ लेकर नियमावली के तहत काम करूंगा। जो भी विधायक जीतकर गए हैं, नरेंद्र मोदी, अमित शाह और सीएम के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।

10: 50 AM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधानसभा में दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। बीजेपी के प्रेम कुमार विधानसभा अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। प्रेम कुमार के नाम का विपक्षी सदस्यों ने भी समर्थन किया है। विपक्षी दल राजद विधायक राहुल कुमार ने कहा ने कहा कि हमारा कोई उम्मीदवार नहीं है। हमलोग भी प्रेम कुमार जी के नाम के साथ हैं।

10: 40 AM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: उर्दू में शपथ लेने वालों में कांग्रेस के आबिदुर रहमान, मोहम्मद मुर्शिद आलम, कमरूल होदा और सरवर आलम, तथा ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के विधायक अख्तरूल ईमान शामिल रहे।

शपथ ग्रहण समारोह का संचालन प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव ने किया, जिन्हें राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पहले ही राजभवन में शपथ दिला चुके हैं।

10: 40 AM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: प्रोटेम स्पीकर नरेन्द्र नारायण यादव का शपथ ग्रहण राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां राजभवन में पहले ही करवा चुके हैं। 18वीं विधानसभा के पहले सत्र में सोमवार सुबह सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई, प्रोटेम स्पीकर नरेन्द्र नारायण यादव ने शपथ ग्रहण की कार्यवाही शुरू करने का निर्देश दिया। इसके पहले विधानसभा की सचिव ख्याति सिंह ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां का शपथ ग्रहण को लेकर जारी संदेश पढ़ा। इसके तहत उनके द्वारा प्रोटेम स्पीकर नरेन्द्र नारायण यादव के शपथ ग्रहण कराने के लिए अधिकृत किया गया था।

10: 30 AM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: मिथिलांचल क्षेत्र के 14 विधायकों ने अपनी मातृभाषा मैथिली में शपथ ली। इनमें अरुण शंकर प्रसाद, नीतीश मिश्रा (झंझारपुर), अलीनगर से निर्वाचित सबसे कम उम्र की विधायक एवं लोकगायिका मैथिली ठाकुर, सुधांशु शेखर, विनोद नारायण झा, मीना कामत, माधव आनंद, सुजीत कुमार, विनय चौधरी, राजेश कुमार मंडल, संजय सरावगी, रामचंद्र प्रसाद, मुरारी मोहन झा और आसिफ अहमद शामिल हैं।

10: 30 AM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: संस्कृत में शपथ लेने वालों में कटिहार से भाजपा विधायक तारकिशोर प्रसाद, सोनबरसा से जद(यू) के रत्नेश सदा, तथा जद(यू) के मुकेश कुमार शामिल हैं।

10: 25 AM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधानसभा के 18वें सत्र के पहले दिन सोमवार को नवनिर्वाचित कुल 235 विधायकों ने शपथ ग्रहण की। शपथ लेने वाले 235 विधायकों में 209 ने हिंदी, जबकि 26 ने मैथिली, उर्दू, संस्कृत और अंग्रेजी में शपथ ली। राज्य की 243 सदस्यीय विधानसभा में सात विधायक विभिन्न कारणों से शपथ नहीं ले सके, जिन्हें बाद में शपथ दिलाई जाएगी।

अंग्रेजी में शपथ लेने वालों में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के विष्णुदेव पासवान, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सिद्धार्थ सौरभ, तथा जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) के चेतन आनंद और राहुल सिंह शामिल रहे।

10: 19 AM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: विजय कुमार सिन्हा और नंदकिशोर यादव के बाद प्रेम कुमार भाजपा कोटे से तीसरे स्पीकर होंगे। इसके पहले जदयू के दो स्पीकर उदय नारायण चौधरी और विजय कुमार चौधरी रह चुके हैं।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।