Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार में पीपीपी मोड में बनेंगे मेडिकल कॉलेज, विधानसभा में बोले सम्राट चौधरी
Bihar Vidhan Sabha LIVE: सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के उस बयान की आलोचना की जिसमे उन्होंने नीट छात्रा को लेकर एक दिन पूर्व दी थी। सम्राट चौधरी ने कहा कि राबड़ी देवी जी जनता के बीच नाम बताएं, मैं गारंटी देता हूँ किसी भी मंत्री या मंत्री के बेटे का नाम आएगा तो जेल में डालूंगा।
Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज चौथा दिन है। शुक्रवार को बिहार विधानसभा के बाहर विपक्ष के सदस्यों ने जबरदस्त हंगामा किया। विधानसभा मुख्य द्वार पर विपक्षी सदस्य सरकार को किसान विरोधी बताते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं। सदस्यों की मांग है कि धान की अधिप्राप्ति कार्य में तेजी लायी जाए। धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य बढ़ाया जाए।
बिहार विधानपरिषद में विपक्षी दल के सदस्यों ने धान खरीद में बोनस की मांग को लेकर प्रदर्शन किया है। विपक्षी दलों ने किसानों के शोषण का आरोप लगाते हुए कृषि रोडमैप के नाम पर घोटाले बंद करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में राबड़ी देवी, उर्मिला ठाकुर, शशि यादव, सुनील सिंह, सौरभ कुमार, मदन मोहन झा आदि शामिल रहे।
इधर उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में मीडिया से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के उस बयान की आलोचना की जिसमे उन्होंने नीट छात्रा को लेकर एक दिन पूर्व दी थी। शुक्रवार को सम्राट चौधरी ने कहा कि राबड़ी देवी जी जनता के बीच नाम बताएं, मैं गारंटी देता हूँ किसी भी मंत्री या मंत्री के बेटे का नाम आएगा तो 24 घंटे के अंदर जेल में डालूंगा।
Bihar Vidhan Sabha LIVE Updates-:
14.05 PM-Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधानसभा की दूसरी पाली की कार्यवाही शुरू, वित्तीय वर्ष 2026-27 के आय - व्यय पर सामान्य विमर्श हो रहा है। भाजपा के रजनीश कुमार बजट के पक्ष में अपनी बात रख रहे हैं।
13.40 PM-Bihar Vidhan Sabha LIVE: निष्पक्ष चुनाव नहीं होने के तेजस्वी यादव के आरोप पर मंत्री विजय चौधरी ने जवाब देते हुए मीडिया से बातचीत में कहा कि उनका आकलन सही नहीं है। पिछले वर्ष 40 हजार नहीं, 3 लाख करोड़ रुपये जनहित और विकास कार्यों पर खर्च हुए। महिलाओं, किसानों और छात्रों के लिए चलाई गई योजनाओं से जनता जुड़ी, उसी का नतीजा चुनाव में मिला।
13.26 PM-Bihar Vidhan Sabha LIVE: राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने सदन में कैशलेस सुविधा पर अपनी बात रखी है। राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि, मंत्री की तरफ से कैशलेस का आश्वाशन दिया गया है लेकिन अभी सरकार की तरफ से जो व्यवस्था है, उसमें बहुत खामियां है। जब हम जांच कराते है तो वहां बहुत सारी रसीद नहीं मिलती है, पैसे देने पर जांच की जाती है। कोई मरीज अस्पताल में दम तोड़ दें, उसके बाद सुविधा मिले, इसका कोई मतलब है? कैशलेस सुविधा कई सालों से विचाराधीन है, यह कब तक होगा?
13.07 PM-Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधानसभा में आधा दर्जन से अधिक विधायकों ने आरोप लगाया कि सरकारी पदाधिकारी उनके सवालों का गलत जवाब बनाकर दे रहे हैं। इसकी जांच होनी चाहिए और दोषी पदाधिकारी पर कार्रवाई होनी चाहिए। इस तरह के एक मामले पर प्रभारी स्वास्थ्य मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि वह इसकी जांच कराएंगे।
12.50 PM-Bihar Vidhan Sabha LIVE: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा में शुक्रवार को कहा कि विधायकों और पूर्व विधायकों के आश्रितों को कैशलेस स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएंगी। जल्द ही इसपर निर्णय लिया जाएगा। वह राघवेंद्र प्रताप सिंह के सवाल पर यह बात कही। इस सवाल पर कई विधायकों ने कहा कि इसपर अतिशीघ्र फैसला होना चाहिए।
12.40 PM-Bihar Vidhan Sabha LIVE: उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में मीडिया से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के उस बयान की आलोचना की जिसमे उन्होंने नीट छात्रा को लेकर एक दिन पूर्व दी थी। शुक्रवार को सम्राट चौधरी ने कहा कि राबड़ी देवी जी जनता के बीच नाम बताएं, मैं गारंटी देता हूँ किसी भी मंत्री या मंत्री के बेटे का नाम आएगा तो 24 घंटे के अंदर जेल में डालूंगा।
12.30 PM-Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधानसभा की कार्यवाही 2 बजे दिन तक स्थगित कर दी गई है।
12.20 PM-Bihar Vidhan Sabha LIVE: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा में शुक्रवार को कहा कि विधायकों और पूर्व विधायकों के आश्रितों को कैशलेस स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएंगी। जल्द ही इसपर निर्णय लिया जाएगा। वह राघवेंद्र प्रताप सिंह के सवाल पर यह बात कही। इस सवाल पर कई विधायकों ने कहा कि इसपर अतिशीघ्र फैसला होना चाहिए।
12.10 PM-Bihar Vidhan Sabha LIVE: विभूतिपुर के विधायक अजय कुमार ने सदन में किसानों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यूरिया की कालाबाजारी हो रही है। खाद नहीं होने की वजह से फसलों को भी नुकसान पहुंच रहा है।
12.00 PM-Bihar Vidhan Sabha LIVE: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा में कहा कि बेतियां और मधेपुरा में स्थापित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डॉक्टर नहीं जाते हैं। इसको देखते हुए हैं सरकार ने निर्णय लिया है कि आगे पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल बनाए जाएंगे। इसके लिए नीति बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार काफी पैसा खर्च करती है पर उसका लाभ जनता को नहीं मिलता है, इसलिए पीपीपी मोड पर सहमति बनी है।
11.30 AM-Bihar Vidhan Sabha LIVE: अलीनगर विधानसभा से बीजेपी की विधायक मैथिली ठाकुर ने स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दे को विधानसभा में उठाया। मैथिली ठाकुर ने कहा कि जो जवाब उन्हें मिला है उससे वो संतुष्ट नहीं है। मैथिली ठाकुर ने आग्रह किया कि एक बार मंत्री फिर से अवलोकन करें। मैथिली ठाकुर ने कहा कि अस्पताल में एमबीबीएस डॉक्टर नहीं हैं। भवन भी जर्जर है।
11.00 AM-Bihar Vidhan Sabha LIVE: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा सदन में पहुंच चुके हैं।
10.58 AM-Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधानसभा मुख्य द्वार पर विपक्षी सदस्य सरकार को किसान विरोधी बताते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं। सदस्यों की मांग है कि धान की अधिप्राप्ति कार्य में तेजी लायी जाए। धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य बढ़ाया जाय।
10.54 AM-Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधानपरिषद में विपक्षी दल के सदस्यों ने धान खरीद में बोनस की मांग को लेकर प्रदर्शन किया है। विपक्षी दलों ने किसानों के शोषण का आरोप लगाते हुए कृषि रोडमैप के नाम पर घोटाले बंद करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में राबड़ी देवी, उर्मिला ठाकुर, शशि यादव, सुनील सिंह, सौरभ कुमार, मदन मोहन झा आदि शामिल रहे।
10.40 AM-Bihar Vidhan Sabha LIVE: कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने गुरुवार को कहा कि पांच वर्षों में प्रदेश में दलहन का उत्पादन तिगुना वृद्धि का लक्ष्य बना काम किया जा रहा है। दलहन की खेती 4.48 लाख हेक्टेयर से बढ़ाकर 9.19 लाख हेक्टेयर व उत्पादन 3.93 लाख मीट्रिक टन को 11.27 लाख मीट्रिक टन तक ले जाने का लक्ष्य है।
मंत्री गुरुवार को विधानसभा में अमरेंद्र कुमार के सवाल का जवाब दे रहे थे। कहा कि दलहन बीज प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए बीज उत्पादन की कार्ययोजना बनी है। इसके तहत 45,922 क्विंटल प्रमाणित बीज व 2,043 क्विंटल आधार बीज का उत्पादन होगा। 1,15,742 क्विंटल उच्च गुणवत्ता वाले बीज किसानों को अनुदानित दर पर दिये जाएंगे। इससे 4.14 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में दलहनी फसलों का विस्तार संभावित है।
10.30 AM-Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधान परिषद में भोजनावकाश के बाद गुरुवार को विपक्ष एवं सत्ता पक्ष के बीच राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद-विवाद के दौरान उस वक्त तीखी नोक-झोंक हुई जब विपक्ष के अब्दुलबारी सिद्दीकी अपनी बात रख रहे थे। उन्होंने कहा कि घृणा, नफरत, उन्माद की राजनीति खत्म होनी चाहिए। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले, राज्य का विकास हो। राज्यपाल के अभिभाषण में विशेष राज्य का दर्जा को लेकर कुछ भी नहीं कहा गया। इस पर सत्ता पक्ष की ओर से ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी टिप्पणी करने लगे।
सिद्दीकी, अशोक चौधरी की ओर मुखातिब हुए और कहा कि आप इधर से उधर हुए हैं, मैं नहीं। लगता है मेरी शिक्षा का प्रभाव नहीं पड़ा। मैं और मुख्यमंत्री जी दोनों समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर के शिष्य रहे हैं, अब मुझे आपसे सीखने की जरूरत होगी तो यह मेरे लिए शर्मिंदगी की बात होगी।
10.20 AM-Bihar Vidhan Sabha LIVE: उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को विधान परिषद में कहा कि सरकार जल्द साइबर अपराध को नियंत्रित कर लेगी। तीन माह पूर्व अक्तूबर 2025 में साइबर इकाई गठित कर ली गई है। बहाली प्रक्रिया जारी है। सरकार साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए गंभीर है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक एक लाख आठ हजार से अधिक लोग इसके शिकार हुए हैं। शिकायत मिलने पर इसमें से 54256 पीड़ितों का पैसा तुरंत खाते में होल्ड कराया गया। करीब 6500 का पैसा वापस कराया गया है। आगे भी साइबर अपराधियों पर कार्रवाई जारी रहेगी। कहा कि सरकार ने तीन माह पहले साइबर यूनिट का गठन किया है। यह एक यूनिट है। इसमें बहाली प्रक्रिया चल रही है। सरकार जल्द ही साइबर अपराध को प्रतिबंधित करने का काम करेगी।
10.05 AM-Bihar Vidhan Sabha LIVE: गुरुवार को राज्य में विधि-व्यवस्था की स्थिति खराब होने का आरोप लगाते हुए विपक्षी सदस्यों ने विधानसभा के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया था। विपक्ष के सदस्य हाथों में पोस्टर लिये हुए सरकार के विरोध में खूब नारे लगाए थे। एआईएमआईएम के विधायक अख्तरूल ईमान विस परिसर में हाथों में पोस्टर लिये अलग प्रदर्शन करते दिखे थे। मीडिया से बातचीत में कहा कि अपराधी आये दिन लोगों को निशाना बना रहे हैं। यह भी आरोप लगाया कि महिलाओं और अकलीयतों के विरुद्ध अपराध सबसे अधिक हो रहे हैं।
9.56 AM-Bihar Vidhan Sabha LIVE: गुरुवार को बिहार विधानसभा और विधान परिषद परिसर में विपक्ष के सदस्यों ने जहानाबाद निवासी नीट छात्रा से दरिंदगी और हत्या मामले में प्रदर्शन किया। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के नेतृत्व में विप परिसर में कांग्रेस, राजद, माले, भाकपा के सदस्यों ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान विपक्षी सदस्यों ने बिहार की बेटी को इंसाफ चाहिए, सियासी खामोशी नहीं जवाब चाहिए, के नारे लगाए। सदस्यों ने आरोप लगाया कि राज्य में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। प्रदर्शन करने वालों में भाकपा माले एमएलसी शशि यादव, कांग्रेस एमएलसी मदन मोहन झा, राजद एमएलसी सुनील सिंह आदि शामिल थे। वहीं, मीडिया से बात करते हुए राबड़ी देवी ने आरोप लगाया कि सीबीआई जांच की सिफारिश में लीपापोती कर सरकार दोषियों को बचा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें कोई मंत्री का बेटा शामिल होगा, इसीलिए लीपापोती हो रही है।
9.41 AM-Bihar Vidhan Sabha LIVE: विधानमंडल सत्र का चौथा दिन
बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के चौथे दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार के बजट पर अपनी बात रख सकते हैं। आज भी विधानमंडल के बाहर और अंदर विपक्षी सदस्यों का हंगामा देखने को मिल सकती है। विपक्ष लगातार राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार को घेर रहा है। पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले में विपक्ष मुखर होकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहा है।



