Bihar Vidhan Sabha LIVE: राबड़ी देवी चाहती है कि अशोक चौधरी मर जाएं, सम्राट चौधरी भंस जाएं; बोले नीतीश के मंत्री
Bihar Vidhan Sabha LIVE: पटना के फुलवारीशरीफ में छात्रा की मौत पर विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने कहा कि लड़के ने लड़की को छत से फेंक दिया। सरकार को तुरंत पकड़ना चाहिए। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए राबड़ी देवी ने कहा उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।

Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। सदन के अंदर और बाहर लगभग हर दिन विपक्ष का प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को भी विपक्ष के सदस्यों ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कियाा है। पटना के फुलवारीशरीफ में छात्रा की मौत पर विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने कहा कि लड़के ने लड़की को छत से फेंक दिया। सरकार को तुरंत पकड़ना चाहिए। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि सम्राट चौधरी कहते हैं कि हम 24 घंटा में हम पकड़ कर सजा दिलाएंगे नहीं तो इस्तीफा देंगे। लेकिन वो कहां इस्तीफा दे रहे हैं। क्राइम कहां रुक रहा है। हर रोज हर जिले में मर्डर, रेप जैसी घटनाएं हो रही हैं।
इधर विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि दंत सर्जन की नियुक्ति में डोमिसाइल मामले पर कार्रवाई कोर्ट के निर्णय के बाद ली जाएगी। उन्होंने शुक्रवार को विधानसभा में एक सवाल का उत्तर देते हुए कहा कि इस नियुक्ति का विज्ञापन वर्ष 2025 में निकला था, अभी यह मामला न्यायालय में गया हुआ है।
Bihar Vidhan Sabha LIVE Updates-:
14:40 PM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधानसभा में सारण के विधायक विनय कुमार सिंह ने दिघवारा प्रखंड में 700 से अधिक बिजली के पोल से तार चोरी का मुद्दा उठाया। विधायक ने पूछा कि सरकार कब तक बिजली के तार लगा देगी। इसपर बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि सरकार इस मामले में कार्रवाई कर रही है।
14:27 PM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: फुलवारीशरीफ में छात्रा की मौत की गूंज सदन से सड़क तक सुनाई दी है। विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने इस मुद्दे को उठाया और उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रा को एक युवक ने छत से नीचे फेंक दिया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक हादसा नहीं बल्कि कानून-व्यवस्था की नाकामी का ताजा उदाहरण है और सरकार को तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। इधर एम्स के पास सड़क पर उतरकर सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया है। लोगों ने यहां सड़क को जाम कर दिया है। पूर्व विधायक गोपाल रविदस समेत सैकड़ों लोग यहा सड़क पर उतरे हैं। नाराज लोगों ने यहां सड़क जाम कर दिया।
14:13 PM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधान परिषद की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। विधान परिषद में जल संसाधन, संसदीय कार्य, भवन निर्माण सिविल विमानन के आय-व्ययक पर चर्चा जारी है।
14:09 PM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: गयाजी जिले के फतेहपुर में पावर सब स्टेशन बनाने पर सरकार सहमत हो गई है। विधानसभा में राजद के विधायक कुमार सर्वजीत ने सरकार से फतेहपुर में सब स्टेशन बनाने की मांग की थी। इसपर मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि फतेहपुर में सब स्टेशन बनाने की मांग की गई थी। इसपर सरकार ने सहमति जता दी है।
14:05 PM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधानसभा में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के बजट पर चर्चा शुरू की गई है। मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विभाग का बजट पेश किया है।
14:02 PM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधानसभा की कार्यवाही फिर शुरू हुई है।
13:58 PM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर नीतीश सरकार के एससी-एसटी कल्याण मंत्री लखेंद्र पासवान ने कहा कि पहले अपराधियों को संरक्षण मिलता था। लेकिन अब कार्रवाई होती है। अगर अपराध होता है तो उसका निष्पादन भी होता है।
13:44 PM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने विधानसभा में मीडिया से बातचीत में राबड़ी देवी पर निशाना साधा है। अशोक चौधरी ने कहा कि वो तो बहुत दिन से चाह रही हैं कि सम्राट जी भंस जाएं, अशोक चौधरी मर जाएं। तो उनके चाहने से नहीं ना होगा। अशोक चौधरी ने आगे कहा कि पिछले 15 सालों में उनके पास सबकुछ रहते हुए 118 नरसंहार हुए। इस प्रदेश के तमाम डॉक्टर, इंजीनियर और व्यापारी बिहार छोड़ कर भाग गए। जब बिहार का बंटवारा हुआ तो इसी पटना के होटलों का कमरा कोई 1000-500 में लेने को तैयार नहीं था और आज देख लीजिए क्या स्थिति है। नीतीश कुमार ने प्रतिव्यक्ति आय को 7000 से 68 हजार पहुंचाया है।
13.22 PM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधान परिषद में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा है कि नौवी से 12 के बच्चों को निशुल्क किताब या अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने पर सरकार विचार करेगी। वित्तरहित कॉलेजों को अनुदान देने में हो रही परेशानी को दूर करने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 7 दिनों में बैठक होगी। शिक्षकों को मातृत्व अवकाश की समस्या 15 दिनों में दूर होगी। मंत्री ने विभिन्न सदस्यों के सवाल के जवाब में यह जानकारी दी।
13.07 PM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने विधानसभा में एक सवाल पर यह भी कहा कि बिहार में नर्सिंग पाठ्यक्रम की 41,015 सीटें हैं। मंगल पांडेय ने कहा कि 2023 24 के पारामेडिकल, नर्सिंग एवं फार्मेसी की परीक्षा मार्च अप्रैल में ली जाएगी।साथ ही सत्र 2024-25 की परीक्षा भी जलद आयोजित करने की कार्रवाई की जा रही है। इसको लेकर संबंधित विश्वविद्यालय को निर्देश दिया गया है।
12.57 PM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि दंत सर्जन की नियुक्ति में डोमिसाइल मामले पर कार्रवाई कोर्ट के निर्णय के बाद ली जाएगी। उन्होंने शुक्रवार को विधानसभा में एक सवाल का उत्तर देते हुए कहा कि इस नियुक्ति का विज्ञापन वर्ष 2025 में निकला था, अभी यह मामला न्यायालय में गया हुआ है।
12.55 PM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: विधानसभा में आज विपक्ष के नेताओं ने प्रदर्शन भी किया है। पटना के फुलवारीशरीफ में छात्रा की मौत पर विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने कहा कि लड़के ने लड़की को छत से फेंक दिया। सरकार को तुरंत पकड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक हादसा नहीं बल्कि कानून-व्यवस्था की नाकामी का ताजा उदाहरण है और सरकार को तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि सम्राट चौधरी कहते हैं कि हम 24 घंटा में हम पकड़ कर सजा दिलाएंगे नहीं तो इस्तीफा देंगे। लेकिन वो कहां इस्तीफा दे रहे हैं। क्राइम कहां रुक रहा है। हर रोज हर जिले में मर्डर, रेप जैसी घटनाएं हो रही हैं।
12.44 PM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार के स्कूलों में बेंच-डेस्क खरीद में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए प्रो. नवल किशोर यादव ने विधान परिषद में उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने नालंदा के इस्लामपुर क्षेत्र में भी जांच कराने की बात कही और आरोप लगाया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी–हेडमास्टर नेक्सस पूरे बिहार में सक्रिय है, जहां दबाव डालकर हस्ताक्षर कराए जाते हैं।
12.37 PM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने महिला शिक्षकों के मुद्दे को सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि दूर-दराज जिलों में ट्रांसफर से महिलाओं को भारी परेशानी हो रही है, इसलिए सभी महिला शिक्षकों का गृह जिले में स्थानांतरण किया जाए।
12.34 PM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधानसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित की गई है।
12.20 PM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: सदन के अंदर महिलाकर्मियों को 730 दिनों का शिशु देखभाल अवकाश देने का मामला उठा है। राज्यपाल सचिवालय द्वारा अनुशंसा देने के बावजूद शिक्षा विभाग में अब तक फैसला नहीं हुआ है। माले के सदस्य संजय कुमार सिंह ने यह मांग उठाई है। इसपर शिक्षाा मंत्री सुनील कुमार सिंह ने आश्वासन दिया कि अगले 15 दिनों में इस मामले में फैसला लिया जाएगा।
12.08 PM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: सदन में नीतीश सरकार के मंत्री लखेंद्र पासवान ने तेजप्रताप यादव को बधाई दी है। लखेंद्र पासवान ने कहा मैं तेजप्रताप यादव को बधाई देता हूं। मेरी शुभकामनाएं भी उनके साथ हैं। आपलोग उनके आवास पर जाकर मिठाई खा सकते हैं। स्पष्टीकरण भी वह देंगे। तेजप्रताप यादव के लिए अभी लड्डू खाने का समय है।
12.05 PM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: भाजपा विधायक विनय बिहारी ने सवाल उठाया कि बिहार डेंटल काउंसिल में ऑनलाइन व्यवस्था कब से लागू होगी? इसपर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि ऑनलाइन की प्रक्रिया में हमलोग अग्रेतर कार्रवाई करेंगे। इस पर विधायक विनय बिहार ने मंत्री से पूछा कि ऑनलाइन काम कब तक चालू होगा? तो मंगल पांडेय ने कहा कि सारा काम बेहतर ढंग से दिखवाया जा रहा है। फिर भी आपकी मांग पर सरकार विचार कर रही है।
11.44 AM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: विधानसभा में राजद की विधायक अनिता ने सिंचाई के लिए बिजली का मुद्दा उठाया। विधायक ने कहा कि राज्य में किसानों के लिए 24 घंटा बिजली उपलब्ध होनी चाहिए। विपक्षी विधायक के सवाल का जवाब देते हुए बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि 14 घंटे बिजली दी जा रही है। जब विपक्षी विधायक अजय कुमार ने कहा कि 24 घंटे बिजली मिलनी चाहिए तब मंत्री ने कहा कि आप लिख कर दीजिए कि इसका दुरुपयोग नहीं होगा।
11.20 AM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधानसभा की कार्यवाही में शुक्रवार को सदन के अंदर पारा मेडिकल एएनएम, जीएनएम और फार्मेसी कोर्स में दाखिल छात्राओं का मामला उठा। जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक मंजीत कुमार सिंह ने सरकार से पूछा कि वर्ष 2023 -24 और 2024-25 सत्र में दाखिल 500 संस्थानों में 50,000 छात्रों की अब तक परीक्षा नहीं हुई है। इस पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि 2023 -24 की परीक्षा इसी साल मार्च में हो जाएगी और 2024- 25 की परीक्षा भी जल्द होगी।
11.01 AM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
10.45 AM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा पहुंच चुके हैंं। थोड़ी ही देर में विधानमंडल की कार्यवाही शुरू होगी। मुख्यमंत्री के साथ श्याम रजक समेत कई अन्य सदस्य भी नजर आए।
10.26 AM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को विधानसभा में घोषणा की कि बकाया बिजली बिल के ब्याज को माफ करने पर राज्य सरकार विचार करेगी। शुभानंद मुकेश और अन्य के ध्यानाकर्षण पर मंत्री सरकार का उत्तर रख रहे थे। इसी दौरान विधायकों ने मंत्री से आग्रह किया कि गरीब उपभोक्ता चक्रवृद्धि ब्याज देने में असमर्थ हैं। गरीबों पर एक लाख रुपये तक का बिजली बिल बकाया है। इसके बाद मंत्री ने उक्त घोषणा की। शुभानंद ने ध्यानाकर्षण में कहा कि एक अगस्त, 2025 से घरेलू उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट बिजली मुफ्त दी जा रही है। इस तिथि से पूर्व के जो उपभोक्ता आर्थिक तंगी के कारण बिजली बिल जमा नहीं कर पाए थे, उन पर विभाग द्वारा आज भी सरचार्ज और चक्रवृद्धि ब्याज लगाया जा रहा है।
10.17 AM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: लौरिया के विधायक विनय बिहारी कहा है कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार को पद्मश्री सम्मान से नवाजा जाना चाहिए। राज्य सरकार को चाहिए कि वह इसके लिए भारत सरकार को अनुशंसा भेजे। विनय बिहारी ने गुरुवार को विधानसभा की पहली पाली में यह बात कही। उन्होंने कहा कि डॉ. प्रेम कुमार देश में पहले नेता हैं, जो किसी शहरी विधानसभा क्षेत्र से लगातार नौंवी बार जीत हासिल की है।
10.11 AM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार सदन से अनुपस्थित रहे हैं। यहां तक कि बजट जैसे महत्वपूर्ण सत्र में भी वे नजर नहीं आए। ऐसा लगता है कि सदन में आने और जनहित के मुद्दों पर होने वाली चर्चा में भाग लेने आदि कार्यों में उनकी रुचि खत्म हो गई है। श्री सरावगी ने गुरुवार को जारी बयान में तेजस्वी यादव पर कटाक्ष किया कि मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तारीखें चुनाव परिणाम आने से पहले ही तय हो गई थीं।
10.04 AM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधानपरिषद में गुरुवार को 12 हजार 165 करोड़ 43 लाख 72 हजार के अनुपूरक बजट पर मुहर लगी। इसमें वार्षिक मद में 9588.3947 करोड़ रुपए जबकि स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय मद में 2579.0425 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसके लिए गुरुवार को वित्त मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने विनियोग विधेयक पेश किया। इसके जरिए उन्होंने सदन से खर्च की अनुमति मांगी, जिस पर सदन ने सहमति दे दी। इसके तहत कुल 12 हजार 165 करोड़ 43 लाख 72 हजार का अनुपूरक व्यय विवरणी पेश किया गया।
9.48 AM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने गुरुवार को विधानसभा में दावा किया कि बिहार में पूर्ववर्ती सरकारों के समय लगभग 55 वर्षों में जितनी सिंचाई क्षमता बढ़ी, उतनी क्षमता केवल हमारे 20 वर्षों के शासनकाल में बढ़ी है। अब केवल 11 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता विकसित की जानी है। इसपर काम हो रहा है। वर्ष 2026-27 में 1.15 लाख हेक्टेयर में ह्रासित सिंचाई क्षमता का पुनर्स्थापन किया जाना है।





